—Advertisement—

फीफा विश्व कप: स्वीडन की जीत में चमके यासीन अयारी, ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा

Author Picture
Published On: June 24, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

फीफा विश्व कप 2026 में स्वीडन की टीम ने ट्यूनीशिया के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत की है. स्वीडन ने ग्रुप एफ के मुकाबले में ट्यूनीशिया को 5-1 से करारी मात दी. इस जीत के साथ ही स्वीडन ने अपने ग्रुप में टॉप स्थान हासिल कर लिया है. स्वीडन की इस जीत में यासीन अयारी ने दमदार खेल दिखाते हुए अपनी टीम के लिए दो गोल दागे.

Zoom

स्वीडन ने ट्यूनीशिया को 5-1 से हराया

नई दिल्ली: यासीन अयारी के दो गोल की मदद से स्वीडन ने ट्यूनीशिया को 5-1 से करारी मात दी. इस जीत के साथ स्वीडन ने विश्व कप फुटबॉल में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. ट्यूनीशिया पर जीत हासिल कते ही स्वीडन की टीम ने ग्रुप एफ में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.

अयारी ने एस्टाडियो बीबीवीए स्टेडियम में स्वीडन के लिए सातवें मिनट और दूसरे हाफ के स्टॉपेज टाइम में लंबी दूरी से गोल दागकर स्कोर की शुरुआत और अंत किया. उन्होंने संयमित तरीके से जश्न मनाया और अपने पिता के जन्मस्थान के प्रति सम्मान दिखाते हुए अपने हाथ ऊपर उठाए.

पूरे मैच में स्वीडन के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

अलेक्जेंडर इसाक (30वें मिनट) और विक्टर ग्योकेरेस (59वें) ने एक-एक गोल करने के साथ एक-एक गोल में मदद की. स्वीडन की तरफ से मैटियस स्वानबर्ग (84वें) ने भी गोल किया. स्वीडन विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर है और आठ साल पहले रूस में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के बाद 2022 के विश्व कप में जगह बनाने से चूक गया था.

विश्व रैंकिंग में 45वें स्थान पर काबिज ट्यूनीशिया के लिए उमर रेकिक ने गोल किया. ट्यूनीशिया अपने सातवें विश्व कप में खेल रहा है, लेकिन वह कभी भी ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाया है. इस ग्रुप में नीदरलैंड और जापान ने इससे पहले आर्लिंग्टन, टेक्सास में मैच 2-2 से ड्रॉ खेला.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X