—Advertisement—

Times Square Me Yoga | योगा डे पर इस विदेशी लड़की ने भारत को लेकर कह दी ऐसी बात, थम गई न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर की रफ्तार

Author Picture
Published On: June 23, 2026

—Advertisement—

होमताजा खबरदेश

इस विदेशी लड़की ने भारत को लेकर कह दी ऐसी बात, थम गई टाइम्स स्क्वायर की रफ्तार

Last Updated:

Times Square Yoga day 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर से बेहद अद्भुत तस्वीरें सामने आई हैं. दुनिया के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक टाइम्स स्क्वायर पर हजारों की भीड़ ने योग आसनों के जरिए इस भागदौड़ भरी जिंदगी और शोर-शराबे के बीच शांति और सुकून का अनुभव किया.

Zoom

न्यूयॉर्क. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर दुनिया भर से योग की अद्भुत और विहंगम तस्वीरें सामने आ रही हैं. लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा आकर्षित और हैरान करने वाली तस्वीर अमेरिका के न्यूयॉर्क (New York) शहर के दिल कहे जाने वाले टाइम्स स्क्वायर (Times Square) से आई है. अपनी गगनचुंबी इमारतों, चमचमाती डिजिटल स्क्रीन्स और चौबीसों घंटे रहने वाली भारी चहल-पहल के लिए मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर हजारों लोगों ने एक साथ योग कर दुनिया को भारतीय संस्कृति और योग की ताकत का लोहा मनवाया. खास बात यह है कि योगा डे को लेकर एक विदेशी लड़की ने ऐसी बात कह दी,इससे हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा.

21 जून को योग शिविर में विभिन्न देशों, संस्कृतियों और पृष्ठभूमि के लोगों ने हिस्सा लिया. न्यूयॉर्क के इस सबसे व्यस्त और शोर-शराबे वाले चौराहे पर जब हजारों लोगों ने एक साथ ‘ओम’ का उच्चारण किया और ध्यान लगाया, तो कुछ समय के लिए वहां की रफ्तार जैसे थम सी गई. टाइम्स स्क्वायर पर आयोजित इस भव्य योग सत्र में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी वहां के माहौल और अपने अनुभव को बयां करने से खुद को रोक नहीं पाए. योग सत्र के बाद मीडिया से बात करते हुए एक प्रतिभागी ने अपने दिल की बात साझा की.

योगा डे को लेकर विदेशों में कैसा क्रेज?

की स्मिथ नाम की प्रतिभागी ने एएनआई को दिए इंटव्यू में कहा, ‘मैं पहली बार योग शिविर में भाग लेने आया हूं. टाइम्स स्क्वायर हमेशा बहुत व्यस्त रहता है, यहां हर वक्त एक भागदौड़ और शोर रहता है. लेकिन आज इस कम्युनिटी का हिस्सा बनना और इस महा-चहलपहल के बिल्कुल बीचों-बीच खड़े होकर योग करना एक जादुई अनुभव था. हमने इस पूरी अराजकता और शोर-शराबे के बीच अपने भीतर एक गहरी शांति, जुड़ाव और कुछ पलों का ठहराव ढूंढ लिया. इसके लिए भारत का शुक्रिया कहना चाहता हूं.’

Related News
Home
Facebook
Telegram
X