—Advertisement—

FIFA World cup: श्राप से बची ब्राजील की टीम? फैंस ने पत्थर की मूर्ति को लेकर फैलाया गजब का अंधविश्वास

Author Picture
Published On: June 23, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

फीफा विश्व कप 2026 में ब्राजील के फैंस एक अजीब तरह का अंधविश्वास फैला दिया है. दरअसल फिलाडेल्फिया म्यूजियम में स्थापित एक पत्थर की मूर्ति है, जिसे फैंस देखने पहुंच रहे हैं और उसके साथ सेल्फी ले रहे हैं, लेकिन ब्राजील के फैंस को ये डर था कि अगर उस मूर्ति को टीम की जर्सी पहनाई गई तो वह हैती के खिलाफ मैच हार जाएगा.

Zoom

ब्राजील फुटबॉल टीम

नई दिल्ली: फीफा विश्व कप के लिए फुटबॉल फैंस में हमेशा से एक जबरदस्त क्रेज रहता है. टूर्नामेंट कहीं भी हो, फैंस अपनी चहेती टीम को सपोर्ट करने पहुंचते हैं. फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है. इस टूर्नामेंट का गवाह बनने आए फैंस एक से बढ़कर एक अतरंगी चीजें भी कर रहे हैं. उन्हीं में से एक है फिलाडेल्फिया म्यूजियम ऑफ आर्ट में स्थापित रॉकी की मूर्ति.

फैंस इस म्यूजियम में जाकर रॉकी की मूर्ति के साथ सेल्फी लेते हैं, उन्हें अपनी टीम की जर्सी पहनाते हैं और उन्हें सजाते हैं. लेकिन ब्राजील के फुटबॉल फैंस ने इस मूर्ति को लेकर एक अलग धारणा बना ली और एक फैन ग्रुप ने यह अपील कर दी कि कोई भी ब्राजीलियन फैन रॉकी की मूर्ति को टीम की जर्सी नहीं पहनाएगा. अगर कोई ऐसा करता है तो ब्राजील की टीम हैती के खिलाफ उलटफेर का शिकार होकर हार जाएगी.

रॉकी की मूर्ति को लेकर फैली श्राप की अफवाह

फिलाडेल्फिया म्यूजियम में स्थित रॉकी की मूर्ति को लेकर ब्राजील के फैंस में एक अफवाह फैल गई है कि रॉकी की मूर्ति को अगर जर्सी पहनाई जाती है, तो वह टीम को हार का श्राप दे देगी. लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर यह अफवाह कैसे फैली? दरअसल, हुआ यह कि कुछ दिन पहले इक्वाडोर के प्रशंसकों ने रॉकी की सीढ़ियों पर कब्जा कर लिया और गाने गाए, नाचे, झंडे लहराए, रॉकी को टीम की जर्सी पहनाई और उस काल्पनिक योद्धा के गले में अपने देश का झंडा बांध दिया.

लेकिन इक्वाडोर की टीम के लिए यह अच्छा नहीं रहा. अमाद डियालो ने 90वें मिनट में गोल करके आइवरी कोस्ट को, बारह साल में पहली बार विश्व कप में भाग ले रहे इक्वाडोर पर 1-0 से जीत दिला दी. इसी के कारण ब्राजील के फैंस ने यह माना कि अगर वे रॉकी की मूर्ति को जर्सी पहनाते हैं, तो उनकी टीम हैती के खिलाफ हार जाएगी.

फैन ग्रुप ने सोशल मीडिया पर की थी खास अपील

नौ फुट 11 इंच लंबी और 1300 पाउंड वजनी इस विशालकाय मूर्ति को लेकर ब्राजील के फैंस ने इक्वाडोर वाले मैच को ध्यान में रखते हुए किसी भी तरह की सजावट नहीं करने की अपील की. इसके लिए उन्होंने बाकायदा इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक चेतावनी जारी की थी. इस पोस्ट में कहा गया था, “फैंस ध्यान दें. फिलाडेल्फिया में रॉकी की मूर्ति पर ब्राजील की शर्ट लगाना पूरी तरह से मना है. कई फुटबॉल टीमों के फैंस ने रॉकी की मूर्ति को अपने रंगों में सजाया है और वे मैच हार गईं.” ब्राजील के फैंस ने इस चेतावनी पर पूरा ध्यान दिया और ब्राजील ने इस मैच में हैती को 3-0 से हराया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X