—Advertisement—

फीफा विश्व कप में ब्राजील की धमाकेदार वापसी, हैती को 3-0 से हराकर नॉकआउट राउंड से किया बाहर

Author Picture
Published On: June 23, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

विनीसियस जूनियर और मैथियस कुन्हा के दमदार प्रदर्शन से ब्राजील ने अपने दूसरे लीग मैच में हैती को 3-0 से हरा दिया. ब्राजील का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था. वहीं, इस हार के बाद हैती का फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट में पहुंचने का सपना भी टूट गया. हैती की टीम 1974 के बाद पहली बार फुटबॉल विश्व कप में हिस्सा ले रही थी.

Zoom

ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराया

नई दिल्ली: विनीसियस जूनियर ने एक और मैथियस कुन्हा के दमदार प्रदर्शन से पांच बार की चैंपियन ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराकर उसे विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. हैती 1974 के बाद पहली बार विश्व कप में खेल रहा है. वह मौजूदा विश्व कप में नॉकआउट राउंड की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है.

दूसरी तरफ ब्राजील ने अपनी लय हासिल करके अगले दौर में पहुंचने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए. मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से खेलने वाले स्टार खिलाड़ी कुन्हा को शुरुआती लाइनअप में जगह मिली. उन्होंने दो गोल करके यह साबित कर दिया कि ब्राजील और मोरक्को के बीच 1-1 से नीरस ड्रॉ छूटे पहले मैच में उन्हें शुरुआती लाइनअप में नहीं रखना कितनी बड़ी गलती थी.

पहले मैच में कुन्हा शुरुआती लाइनअप में नहीं थे

ब्राजील के कोच कार्लो एंसेलोटी ने पहले मैच में चौंकाने वाला फैसला लेते हुए कुन्हा को काफी देर बाद स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतारा था. लिंकन फाइनेंशियल फील्ड में मौजूद 68,324 दर्शकों में से अधिकतर ब्राजील के प्रशंसक थे, जिन्हें कुन्हा ने 23वें मिनट में अपने करियर का पहला विश्व कप गोल करके रोमांचित कर दिया.

इसके बाद उन्होंने 36वें मिनट में बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर ब्राजील को हैती की कमजोर टीम पर 2-0 की बढ़त दिला दी. विनीसियस ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में तीसरा गोल किया. ब्राजील के फॉरवर्ड राफिन्हा के शुरुआती गोल को ऑफसाइड के कारण अमान्य कर दिया गया था. इससे पीले रंग की जर्सी पहने सेलेकाओ के प्रशंसकों का उत्साह कुछ समय के लिए ही कम हुआ, लेकिन कुन्हा ने जल्द ही उन्हें झूमने के लिए मजबूर कर दिया. राफिन्हा को चोट के कारण पहले हाफ में ही बाहर होना पड़ा था.

फैंस के बीच स्टेडियम में हुआ जोरदार बैटल

हैती के प्रशंसकों ने अपनी टीम का हौसला बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने राष्ट्रीय टीम के पारंपरिक युद्धघोष ‘ग्रेनेडिये अलासो’ (ग्रेनेडियर्स आक्रमण पर) पर नृत्य किया और गीत गाए. ब्राजील के प्रशंसकों ने जवाब में नारे लगाए और हैती के प्रशंसकों को याद दिलाया कि उनका देश पांच बार का विश्व कप चैंपियन है और फुटबॉल के बादशाह का घर है. वह कह रहे थे, “हजार गोल, हजार गोल, हजार गोल, हजार गोल, हजार गोल. सिर्फ पेले, सिर्फ पेले, सिर्फ पेले’’ ने किए हैं.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X