Last Updated:
पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर रविवार शाम को कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. पहले उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया, लेकिन बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पंकज त्रिपाठी अपने परिवार के पास पहुंचने के लिए रवाना हो गए और पटना पहुंच चुके हैं. राहत की बात यह है कि बिजेंद्र नाथ तिवारी की हालत में सुधार हो रहा है.
नई दिल्ली. पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए. ये खबर सुनते ही एक्टर अपने घर के लिए रवाना हो गए. वो अपने भाई से मिलने अपने गांव गोपालगंज निकल पड़े. रविवार शाम को हुए इस हमले में पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बुरी तरह घायल हो गए थे. पहले उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा था जिसके बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया.
परिवार के पास पहुंचे पंकज त्रिपाठी
भाई पर हुए इस हमले की खबर मिलते ही पंकज त्रिपाठी बेहद चिंतित हो गए और अपने परिवार के बीच पहुंचने के लिए तुरंत रवाना हो गए. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि अभिनेता पटना पहुंच चुके हैं और इस मुश्किल समय में अपने बड़े भाई के साथ मौजूद हैं.
एक्टर के भाई की हालत में सुधार
हालांकि, राहत की बात यह है कि बिजेंद्र नाथ तिवारी की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और वह फिलहाल खतरे से बाहर हैं. परिवार के लोगों ने भी उनकी सेहत में सुधार की जानकारी दी है. बता दें कि पंकज त्रिपाठी अपने परिवार के बेहद करीब हैं. वो बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में रहने के बावजूद अपनी जमीन से जुड़े हुए हैं. एक्टर अक्सर बिहार में स्थित अपने गांव आते-जाते रहते हैं.
अब अगर वर्कफ्रंट पर बात करें तो एक्टर जल्द ही अपनी फिल्म ‘मिर्जापुर’ में नजर आने वाले हैं. ये एक्टर की पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर पर आधारित है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म इस साल सितंबर तक थिएटर में रिलीज हो सकती है.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें












