Rubika Liyaquat Show: क्या इस बार पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने वाली है या ममता बनर्जी एक बार फिर अपनी कुर्सी बचा लेंगी? वहीं भाजपा के लिए भी यह चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि एग्जिट पोल्स में कई सर्वे बीजेपी को बढ़त दिखा रहे हैं. 8 में से 6 एजेंसियों के अनुमान के मुताबिक बीजेपी को करीब 151 सीटें, टीएमसी को 137 और बाकी दलों को कुछ सीटें मिल सकती हैं, जिससे मुकाबला बेहद करीबी नजर आ रहा है. एग्जिट पोल के बाद कोलकाता में सियासी माहौल गरमा गया है. नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर टीएमसी नेताओं ने धरना दिया और ईवीएम व बैलेट प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए. इस दौरान शशि पांजा सहित कई नेता मौजूद रहे. मामला इतना बढ़ा कि टीएमसी ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया, हालांकि कोर्ट ने हस्तक्षेप से इनकार कर दिया. वहीं चुनाव आयोग ने भी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी प्रक्रियाएं नियमों के अनुसार और पारदर्शी तरीके से हो रही हैं.