—Advertisement—

Belgium vs New Zealand fifa World Cup 2026 highlights: ट्रॉसार्ड के दो गोलों से बेल्जियम ने न्यूजीलैंड को रौंदा, नॉकआउट में जगह बनाई

Author Picture
Published On: June 28, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Belgium vs New Zealand fifa World Cup 2026 highlights: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बेल्जियम ने दमदार प्रदर्शन के दम पर नॉक आउट में जगह बनाई. अपने आखिरी लीग मैच में टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-1 से जीत दर्ज की. इस जीत में लीआंद्रो ट्रोसार्ड ने 2 गोल किए जबकि केविन डे ब्रूयन ने एक बार फिर कमाल करके दिखाया.

Zoom

बेल्जियम ने न्यूज़ीलैंड को हराया

नई दिल्ली. बेल्जियम ने फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम ने न्यूजीलैंड को बेदर्दी से 5-1 से हराया. वहीं ग्रुप G के आखिरी मुकाबलों में ईरान को मिस्र के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा. लीआंद्रो ट्रोसार्ड ने 2 गोल किए और केविन डे ब्रूयन ने एक बार फिर कमाल की प्लेमेकिंग दिखाई. गोल अंतर के आधार पर बेल्जियम ग्रुप G में मिस्र से आगे निकलकर टॉप पर रहा. इस नतीजे के साथ बेल्जियम और मिस्र दोनों राउंड ऑफ 32 में पहुंच गए जबकि ईरान को अब यह देखने के लिए इंतजार करना होगा कि क्या वह टूर्नामेंट की 8 सर्वश्रेष्ठ तीसरे नंबर की टीमों में जगह बना पाता है या नहीं.

ग्रुप G में बेल्जियम का दबदबा

पीटर बॉस की टीम ने शुरुआत से ही गेंद पर कब्जा बनाए रखा. न्यूजीलैंड को उनकी ही हाफ में दबाकर रखा. शुरुआती मिनटों में बेल्जियम को पेनल्टी मिली, लेकिन VAR की जांच के बाद फैसला पलट दिया गया. 28वें मिनट में आखिरकार गोल आया. केविन डे ब्रूयन की कॉर्नर किक पर न्यूजीलैंड के बॉक्स में अफरा-तफरी मच गई. टिम पेन गेंद को साफ नहीं कर पाए और ढीली गेंद लीआंद्रो ट्रोसार्ड के पास आ गई. ट्रोसार्ड ने तुरंत रिएक्ट करते हुए करीब से गेंद को गोल में धकेल दिया.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X