—Advertisement—

Iraq vs Norway, FIFA World Cup: नॉर्वे ने इराक को 4-1 से रौंद डाला, हालांड ने मारे दो बेहतरीन गोल

Author Picture
Published On: June 24, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

FIFA World Cup 2026 Iraq vs Norway Highlights: ईराक की टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में नॉर्वे के खिलाफ करारी हार मिली. एर्लिंग हालांड ने बड़े स्टेज पर धमाकेदार एंट्री मारी. इराक के लिए एक मात्र गोल अयमन हुसैन के हेडर के जरिए किया.

Zoom

नॉर्वे ने इराक को फीफा वर्ल्ड कप के पहले मैच में हराया

नई दिल्ली. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे की टीम ने इराक के खिलाफ 4-1 की बड़ी जीत दर्ज की. 26 साल एर्लिंग हालांड पहला बड़ा टूर्नामेंट खेलने उतरे थे और गोल कर इसे यादगार बनाया. मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर ने 29वें मिनट में पास से गोल करके नॉर्वे को बढ़त दिलाई. हालांकि जल्दी ही अयमन हुसैन के हेडर से इराक बराबरी दिला दी.

इसके बाद नॉर्वे बढ़त बनाने के मौके लगातार तलाशता रहा. हालांड ने इराक के डिफेंस गलती का फायदा उठाकर हाफ टाइम से पहले फिर से नॉर्वे को आगे कर दिया. यह गोल उनके लिए यादगार था, इससे टीम को बढ़त मिली और साथ ही इंटरनेशनल मैचों उनके गोल्स की संख्या 57 हो गई. लियो ओस्टिगार्ड को मैच की शुरुआत में मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला था. उन्होंने आते ही हेडर के जरिए एक शानदार गोल कर दिया. इसके साथ यह भी तय हो गया कि अब यहां से नॉर्वे की टीम मैच नहीं हारेगी. नॉर्वे को चौथा गोल स्टॉपेज टाइम में हुसैन के ओन गोल से मिला.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X