—Advertisement—

‘हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है’, अक्षय कुमार ने क्यों कही ऐसी बात? ‘वेलकम टू द जंगल’ के सेट का बताया माहौल

Author Picture
Published On: June 24, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मल्टी स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्मों की सफलता पर बात करते हुए अक्षय ने कहा कि हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है. हिट होने के लिए किसी बड़े हाइप या इवेंट की जरूरत नहीं होती, अगर फिल्म अच्छी है तो दर्शक मिल ही जाते हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म के सेट का माहौल भी शेयर किया. अक्षय ने बताया कि इतनी बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद सेट पर कोई कॉम्पिटिशन नहीं था, बल्कि कुछ स्टार्स तो अपने डायलॉग्स भी दूसरों को दे रहे थे.

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसका डायरेक्शन अहमद खान ने किया है. इस फिल्म की स्टारकास्ट बहुत बड़ी है और यह मूवी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस बीच अक्षय कुमार ने ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर बात की.

Akshay Kumar, Welcome to the Jungle film, Welcome to the Jungle movie release date, Akshay Kumar on film success, Welcome 3 starcast updates, Akshay Kumar on multi starer films, अक्षय कुमार, वेलकम टू द जंगल, वेलकम टू द जंगल रिलीज डेट, वेलकम 3 स्टारकास्ट, अक्षय कुमार फिल्में, अक्षय कुमार इंटरव्यू

बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने भोजपुरी सिनेमा और उसकी बढ़ती लोकप्रियता पर भी अपनी राय व्यक्त की. सुपरस्टार ने कहा कि किसी फिल्म का सफल होना केवल उसके इर्द-गिर्द बने माहौल या बड़े इवेंट पर निर्भर नहीं करता. उन्होंने कहा कि जो भी फिल्म अच्छी होती है, वह चलती है. जरूरी नहीं कि वह कोई इवेंट फिल्म ही हो.

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर फिल्म अच्छी है तो उसे दर्शक मिल ही जाते हैं, लेकिन बात फिर वहीं आ जाती है, हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है. भले ही उसके आसपास कोई बड़ा इवेंट या हाइप न हो, अगर उसे सफल होना है, तो वह फिल्म किसी न किसी तरह चल ही जाएगी, चाहे कुछ भी हो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ फिल्म में कौन-सा इवेंट था? कुछ भी नहीं था. उसके गाने पॉपुलर हुए और फिल्म का रोमांस दर्शकों को पसंद आया. एक्टर और एक्ट्रेस, दोनों ने बहुत अच्छा काम किया.

Akshay Kumar, Welcome to the Jungle film, Welcome to the Jungle movie release date, Akshay Kumar on film success, Welcome 3 starcast updates, Akshay Kumar on multi starer films, अक्षय कुमार, वेलकम टू द जंगल, वेलकम टू द जंगल रिलीज डेट, वेलकम 3 स्टारकास्ट, अक्षय कुमार फिल्में, अक्षय कुमार इंटरव्यू

मल्टी-स्टारर फिल्मों में सितारों के बीच प्रतिस्पर्धा या स्क्रीन स्पेस को लेकर भी अक्षय कुमार ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि ‘वेलकम टू द जंगल’ की टीम में ऐसा कोई माहौल नहीं था, जहां कोई कलाकार खुद को आगे दिखाने या दूसरे से अधिक महत्व पाने की कोशिश कर रहा हो.

Akshay Kumar, Welcome to the Jungle film, Welcome to the Jungle movie release date, Akshay Kumar on film success, Welcome 3 starcast updates, Akshay Kumar on multi starer films, अक्षय कुमार, वेलकम टू द जंगल, वेलकम टू द जंगल रिलीज डेट, वेलकम 3 स्टारकास्ट, अक्षय कुमार फिल्में, अक्षय कुमार इंटरव्यू

अक्षय कुमार ने कहा कि हम एक फिल्म बना रहे थे. कोई भी किसी को खुश करने या किसी से आगे निकलने की कोशिश नहीं कर रहा था. सभी को यह बात पता थी. एक भी व्यक्ति ने आकर यह नहीं कहा कि मेरा डायलॉग कम है या उसका डायलॉग ज्यादा है. ऐसा कुछ भी नहीं था.

Akshay Kumar, Welcome to the Jungle film, Welcome to the Jungle movie release date, Akshay Kumar on film success, Welcome 3 starcast updates, Akshay Kumar on multi starer films, अक्षय कुमार, वेलकम टू द जंगल, वेलकम टू द जंगल रिलीज डेट, वेलकम 3 स्टारकास्ट, अक्षय कुमार फिल्में, अक्षय कुमार इंटरव्यू

उन्होंने आगे बताया, ‘मैं ऐसे कई लोगों को जानता हूं जो अपने डायलॉग दूसरों को दे रहे थे और कह रहे थे कि यह लाइन तुम बोलो या यह डायलॉग तुम ले लो. ऐसी कोई बात बिल्कुल भी नहीं थी.’

Akshay Kumar, Welcome to the Jungle film, Welcome to the Jungle movie release date, Akshay Kumar on film success, Welcome 3 starcast updates, Akshay Kumar on multi starer films, अक्षय कुमार, वेलकम टू द जंगल, वेलकम टू द जंगल रिलीज डेट, वेलकम 3 स्टारकास्ट, अक्षय कुमार फिल्में, अक्षय कुमार इंटरव्यू

बताते चलें कि अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल में दिशा पाटनी, रवीना टंडन, परेश रावल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडिस और अरशद वारसी समेत कई सितारे नजर आएंगे. अहमद खान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में 26 जून को दस्तक देने के लिए तैयार है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X