—Advertisement—

Panama vs Croati Fifa World Cup: पनामा वर्ल्ड कप से बाहर, क्रोएशिया को जीत से मिली संजीवनी, नॉक आउट की उम्मीदें बरकरार

Author Picture
Published On: June 24, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Panama vs Croati Fifa World Cup Highlights : क्रोएशिया के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद पनामा की टीम बाहर हो गई. आंते बुदिमिर ने 54वें मिनट गोल कर टीम को राहत पहुंचाई. इसके बाद मैच में कोई गोल नहीं हुआ और टीम ने अपने आप को टूर्नामेंट से बाहर होने से बचा लिया.

Zoom

क्रोएशिया ने पनामा को 1-0 से हराकर अपनी वर्ल्ड कप नॉकआउट उम्मीदों को जिंदा रखा

नई दिल्ली. टोरंटो में खेले गए मुकाबले में क्रोएशिया ने पनामा को 1-0 से हराकर अपनी वर्ल्ड कप नॉकआउट उम्मीदों को जिंदा रखा. इस मुकाबले में इकलौता गोल आंते बुदिमिर ने 54वें मिनट में किया. पनामा ने 2018 के फाइनलिस्ट को कड़ी टक्कर दी, लेकिन नतीजा उनके पक्ष में नहीं गया. यह पनामा की टूर्नामेंट में दूसरी एक गोल के अंतर से हार थी, जिसके साथ ही उनकी इस साल के वर्ल्ड कप से विदाई तय हो गई.

मुकाबले के दौरान गेंद पर ज्यादा कब्जा क्रोएशिया का रहा, लेकिन गोल पर ज्यादा शॉट पनामा ने लगाए. टीम ने गोल पर 8 प्रयास किए, जिनमें क्रिस्टियन मार्टिनेज और उनके साथी तेज काउंटर अटैक के जरिए लगातार खतरा बनाते रहे. शुरुआत में पनामा ने बनाया दबाव ग्रुप L के इस मैच का पहला हाफ मौके बनाने के मामले में इंग्लैंड बनाम घाना मुकाबले जैसा ही रहा. दोनों टीमों के लिए साफ मौके कम ही बने. क्रोएशिया ने तेज शुरुआत की. अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे लुका मोड्रिच ने शुरुआती मिनटों में ही हेडर से गोल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बार के ऊपर चली गई.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X