—Advertisement—

Indian Man Killed in US: अमेरिका में भारतीय युवक की हत्या पिज्जा डिलीवर करने बुलाया पहुंचते ही मार दी गोली

Author Picture
Published On: June 28, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Indian Man Killed in US: अमेरिका में एक और भारतीय की हत्या का मामला सामने आया है. घटना फिलाडेल्फिया शहर की है, जहां 28 साल के अंशुल कुंचा को पिज्जा डिलीवरी के नाम पर बुाया गया और वहीं उनकी हत्या हो गई. वे मूलरूप से तेलंगाना के रहने वाले थे और अमेरिका की मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे.

Zoom

भारतीय युवक की हत्या. (सांकेतिक तस्वीर)

अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में 28 वर्षीय भारतीय युवक अंशुल कुंचा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक उन्हें पिज्जा डिलीवरी के फर्जी ऑर्डर के जरिए एक खाली अपार्टमेंट में बुलाकर निशाना बनाया गया. तेलंगाना के मेडचल-मल्काजगिरी जिले के गुंडलपोचमपल्ली के रहने वाले अंशुल करीब चार साल से अमेरिका में रह रहे थे. वे एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में पूर्णकालिक नौकरी करते थे और वीकेंड में अतिरिक्त कमाई के लिए Pete’s Pizza कंपनी के लिए पार्ट-टाइम डिलीवरी का काम भी संभालते थे.

घटना शुक्रवार को आधी रात के बाद 12 बजकर 30 मिनट पर उत्तर फिलाडेल्फिया के रमेंड रोजेन होम्स हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में हुई. अंशुल पिज्जा डिलीवर करने के बाद बाहर निकले तो उनके सिर में गोली मारी गई. पुलिस ने मौके से तीन खाली कारतूस बरामद किए, जो करीबी फायरिंग की ओर इशारा करते हैं. अपार्टमेंट खाली था और पिज्जा बॉक्स अनछुए मिले. अंशुल की बहन तन्वी ने इसे सोची-समझी साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि यह एक जाल था. ऑर्डर फर्जी था, वहां कोई ग्राहक नहीं था. हमलावरों का मकसद सिर्फ मेरे भाई की हत्या करना था,

पहले भी अंशुल के साथ हुई थी लूटपाट

परिवार का कहना है कि अंशुल पहले भी लूटपाट का शिकार हो चुके थे. न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. दूतावास ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में अंशुल के असामयिक निधन पर संवेदना जताई और परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिय. पुलिस दो नकाबपोश व्यक्तियों की तलाश कर रही है, जिन्हें घटना से पहले इलाके में देखा गया था. जांचकर्ता ऑर्डर देने वाले फोन नंबर के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं. फिलहाल हत्या के सही मकसद का पता नहीं चल सका है. यह लूट, व्यक्तिगत दुश्मनी या कोई अन्य वजह हो सकती है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

अंशुल का परिवार इस घटना के बाद गहरे सदमे में है. अंशुल की बहन तन्वी ने भारत सरकार से अपील की है कि अंशुल का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाया जाए. उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग भी की है. यह घटना अमेरिका में रह रहे भारतीयों के बीच चिंता बढ़ा रही है. पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है और हमलावरों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. शांति और न्याय की अपील के साथ अंशुल कुंचा की आत्मा को शांति मिले. एक रिपोर्ट के मुताबिक 2020 से 2025 के बीच अमेरिका में लगभग 160 भारतीय नागरिकों की मौत दर्ज की गई, जिनमें 100 से अधिक छात्र थे. मौतों के कारणों में सड़क दुर्घटनाएं, गोलीबारी, लूटपाट, ड्रग ओवरडोज और अन्य घटनाएं शामिल थीं.

About the Author

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X