—Advertisement—

FIFA World Cup 2026 DR Congo creates history: 52 साल का इंतजार खत्म! डीआर कांगो ने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप नॉक आउट में बनाई जगह

Author Picture
Published On: June 28, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

FIFA World Cup 2026 DR Congo creates history: फीफा वर्ल्ड कप खेल डीआर कांगो की टीम ने इतिहास रच दिया है. टीम ने शनिवार को उज्बेकिस्तान के खिलाफ आखिरी लीग मैच में 3-1 की जोरदार जीत दर्ज की और नॉट आउट में जगह पक्की की. अगले दौर में उनका सामना इंग्लैंड से होगा.

Zoom

डीआर कांगो पहली बार बनाई फीफा वर्ल्ड कप नॉक आउट में जगह

नई दिल्ली. फीफा वर्ल्ड कप में डीआर कांगो की टीम ने इतिहास रच दिया है. शनिवार को अटलांटा में उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराकर पहली जीत के लिए 52 साल का इंतजार खत्म किया. इस जीत के साथ टीम ने पहली बार नॉकआउट में जगह बनाई. अब राउंड ऑफ 32 में उनका मुकाबला इंग्लैंड से होगा. डीआर कांगो की टीम वर्ल्ड कप में सिर्फ दूसरी बार खेल रही है. पिछली बार उन्होंने 1974 में जैरे के नाम से हिस्सा लिया था.

इस बार ‘लेपर्ड्स’ ने शुरुआती झटके से उबरते हुए दूसरे हाफ में शानदार वापसी की और 3 गोल दागे. योआने विस्सा ने 2 गोल किए, जबकि फिस्टन मायेल ने भी गोल किया. इससे पहले ग्रुप स्टेज में डीआर कांगो ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम को 1-1 से ड्रॉ पर रोका था. उज्बेकिस्तान ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और 10वें मिनट में बढ़त बना ली. कप्तान एल्दोर शोमुरोदोव ने अब्बोसबेक फैज़ुल्लाएव के पास पर गोलकीपर लियोनेल म्पासी के ऊपर से खूबसूरत लॉब मारकर गोल किया.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X