—Advertisement—

‘मुझे कटी-फटी शक्ल वाला कहते थे’, शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा, अमिताभ बच्चन से लगवाया था अपनी कार को धक्का

Author Picture
Published On: June 28, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कई खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में लोग उनके लुक का मजाक उड़ाते हुए उन्हें कटी-फटी शक्ल वाला और बिहार का नमूना तक कह देते थे. इसके अलावा उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी गहरी दोस्ती का एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया कि स्ट्रगल के दिनों में बिग बी उनकी गाड़ी में धक्का भी लगाया करते थे. शत्रुघ्न के मुताबिक, पुराने दोस्त होने के नाते उनके बीच का यह खास रिश्ता आज भी कायम है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने संघर्ष के दिनों को लेकर खुलकर बात की.

नई दिल्ली. शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सितारों में से हैं. उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. लेकिन उनका शुरुआती करियर आसान नहीं रहा. न्यूज18 के साथ इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि संघर्ष के दिनों में उनका मजाक उड़ाया जाता था और उनके लुक पर लोग भी तंज कसते थे. दिग्गज एक्टर ने यह खुलासा किया कि लोग उन्हें कटी-फटी शक्ल वाला कहते थे. शत्रुघ्न ने यह भी बताया कि वह करीबी दोस्त अमिताभ बच्चन से अपनी कार को धक्का भी लगवा चुके हैं.

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि जब उन्होंने एक्टर बनने का फैसला किया तो उस वक्त उनकी फैमिली या फिर पहचान का कोई भी फिल्मों में दूर-दूर तक नहीं था. उनसे कोई पूछा गया कि किसी ने बोला नहीं कि आप इस शक्ल के साथ हीरो कैसे बन पाएंगे? इस सवाल के जवाब में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘ये तो मैं रोज ही सुनता था. मेरी कटी-फटी शक्ल देखकर लोग बोलते ही थे कि ये कहां से आ गया. जब मैं स्ट्रगल करने गया तो लोग बोलते थे कि बिहार से कौन सा नमूना आ गया है.’

अमिताभ बच्चन से कार को लगवाया था धक्का

इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने अमिताभ बच्चन को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ‘हमारी बहुत पुरानी दोस्ती है संघर्ष के दिनों से साथ हैं. वो उम्र में मुझसे बड़े हैं लेकिन फिल्मों के मामले में मैं थोड़ा उनसे बड़ा हूं. उन्होंने खुद कहा था कि मेरे पास फ्लैट था और गाड़ी भी थी. उनसे मैं कार में धक्का भी लगवाता था.’

शत्रुघ्न सिन्हा ने अमिताभ बच्चन को बताया करीबी दोस्त

जब पूछा गया कि कौन यकीन करेगा कि आपने अमिताभ बच्चन से अपनी कार को धक्का लगवाया है तो इस पर दिग्गज एक्टर ने कहा, ‘वो दोस्त हैं हमारे. आपके भी दोस्त होंगे पुराने. वो तो आपसे वैसे ही बात करेंगे ना.’ शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि वह असरानी, अमिताभ बच्चन, सुभाष घई और अनिल धवन के साथ फिल्में देखने जाया करते थे. शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी बताया कि उन्हें फिल्ममेकर राज कपूर ने बहुत मान-सम्मान दिया था.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X