—Advertisement—

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में जॉनी सिन्स की एंट्री? एडल्ट स्टार के साथ दिखे समय रैना, अब खुल गई वायरल वीडियो की पोल

Author Picture
Published On: June 28, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

कॉमेडियन समय रैना के साथ एडल्ट फिल्म स्टार जॉनी सिन्स और कोमाटोजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस क्लिप के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एडल्ट स्टार्स ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ में बतौर गेस्ट नजर आ सकते हैं. हालांकि, इस वायरल दावे में कोई सच्चाई नहीं है. पहली नजर में एकदम असली दिखने वाला यह वीडियो असल में एआई-जनरेटेड है. डिजिटल तकनीक से बनी इस फर्जी क्लिप का समय रैना के शो से कोई कनेक्शन नहीं है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

समय रैना के साथ वायरल हुआ एडल्ट स्टार जॉनी सिन्स का वीडियो.

नई दिल्ली. मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन के साथ धमाकेदार वापसी कर चुके हैं. नए सीजन का प्रीमियर 20 जून को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर एक साथ हुआ है. इसके पहले ही एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट नजर आईं. अब फैंस अभी दूसरे एपिसोड का बेसब्री से इंतजार ही कर रहे थे कि इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने तहलका मचा दिया है.

वायरल हो रही क्लिप में एडल्ट फिल्म स्टार जॉनी सिन्स और कोमाटोजी कॉमेडियन समय रैना के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर गॉसिप का बाजार गर्म हो गया है और लोग दावा कर रहे हैं कि ये दोनों ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सीजन 2 के अगले एपिसोड में मेहमान बनकर आ सकते हैं. वीडियो देखने में इतना असली लग रहा है कि फैंस के बीच इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, वैसे भी समय रैना का यह शो अपने अजीबोगरीब कंटेस्टेंट्स और चौंकाने वाले गेस्ट्स के लिए ही जाना जाता है.

समय रैना के शो में नजर आएंगे ए़़डल्ट स्टार्स?

सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा यह वीडियो असली नहीं बल्कि पूरी तरह से एआई-जनरेटेड है. मतलब यह है कि समय रैना, जॉनी सिन्स और कोमाटोजी के बीच असल में ऐसी कोई मुलाकात या बातचीत नहीं हुई है. पहली नजर में भले ही यह क्लिप एकदम असली और भरोसेमंद लगती है, लेकिन असलियत में इसे डिजिटल टूल्स की मदद से तैयार किया गया है. इसलिए इसे शो का कोई ऑफिशियल टीजर या अनाउंसमेंट समझने की गलती बिल्कुल न करें.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X