—Advertisement—

Elephant Video: कारें पलटीं, एक की मौत… मंदिर में अचानक बौखलाया हाथी, जान बचाकर भागे लोग

Author Picture
Published On: May 1, 2026

—Advertisement—

Keralam Elephant Video: केरलम से एक बेहद डराने वाली घटना सामने आई है, जहां मंदिर में लाया गया हाथी अचानक बेकाबू हो गया और देखते ही देखते सब कुछ तहस-नहस कर दिया. घटना किदंगूर की है, जहां शुक्रवार को मंदिर परिसर में मौजूद एक हाथी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाथी ने वहां खड़ी गाड़ियों पर हमला कर दिया एक कार को कई बार पलट दिया और आसपास खड़ी बाइकों को भी बुरी तरह नुकसान पहुंचाया. इस हमले में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि हाथी का महावत गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. हालात इतने बिगड़ गए कि वन विभाग की टीम और ‘एलिफेंट स्क्वॉड’ को मौके पर बुलाना पड़ा. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद डॉक्टर ने हाथी को ट्रैंक्विलाइज़र देकर काबू में किया. हालांकि, इंजेक्शन लगने के बाद कुछ देर के लिए हाथी और ज्यादा उग्र हो गया और एक और गाड़ी पलट दी. आखिरकार धीरे-धीरे हाथी शांत हुआ, जिसके बाद टीम ने रस्सियों की मदद से उसे पेड़ों से बांधकर काबू में किया.

​Keralam Elephant Video: केरलम से एक बेहद डराने वाली घटना सामने आई है, जहां मंदिर में लाया गया हाथी अचानक बेकाबू हो गया और देखते ही देखते सब कुछ तहस-नहस कर दिया. घटना किदंगूर की है, जहां शुक्रवार को मंदिर परिसर में मौजूद एक हाथी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाथी ने वहां खड़ी गाड़ियों पर हमला कर दिया एक कार को कई बार पलट दिया और आसपास खड़ी बाइकों को भी बुरी तरह नुकसान पहुंचाया. इस हमले में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि हाथी का महावत गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. हालात इतने बिगड़ गए कि वन विभाग की टीम और ‘एलिफेंट स्क्वॉड’ को मौके पर बुलाना पड़ा. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद डॉक्टर ने हाथी को ट्रैंक्विलाइज़र देकर काबू में किया. हालांकि, इंजेक्शन लगने के बाद कुछ देर के लिए हाथी और ज्यादा उग्र हो गया और एक और गाड़ी पलट दी. आखिरकार धीरे-धीरे हाथी शांत हुआ, जिसके बाद टीम ने रस्सियों की मदद से उसे पेड़ों से बांधकर काबू में किया.  

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X