—Advertisement—

Arijit Singh News | Arijit Singh Viral Video | Arijit Singh in Hopitl – बीमार फैन से म‍िलने के ल‍िए अस्‍पताल पहुंचे अरिजीत सिंह, अस्‍पताल के बाहर जुटी

Author Picture
Published On: July 3, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Arijit Singh News: अरिजीत सिंह बीमार फैन से मिलने कोलकाता के अस्पताल पहुंचे. उनकी सादगी और इंसानियत ने लोगों का दिल जीत ल‍िया है. सोशल मीडिया अर‍िजीत स‍िंह का वीड‍ियो वायरल है. सोशल मीड‍िया में यूजर्स ने अर‍िजीत स‍िंह को भगवान तक बता द‍िया है.

Zoom

अर‍िजीत स‍िंह अपने नन्‍हे फैन से म‍िलने के ल‍िए पहुंचे अस्‍पताल (फोटो: AI)

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं. बरहामपुर में एक डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर उनकी तस्वीर वायरल होने के बाद कई प्रशंसकों को लगा कि शायद उनकी तबीयत खराब है और वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे हैं लेकिन अब सामने आई जानकारी ने इन अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है.

दरअसल, अरिजीत सिंह इलाज के लिए नहीं बल्कि अपने एक बीमार फैन से मिलने कोलकाता के एक निजी अस्पताल पहुंचे थे. उनका यह कदम अब सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है और हर तरफ उनकी सादगी और इंसानियत की चर्चा हो रही है.

अस्पताल पहुंचे तो लोगों को हुई हैरानी
जब अरिजीत सिंह अस्पताल पहुंचे तो वहां मौजूद मरीजों, उनके परिजनों और स्टाफ के बीच अचानक हलचल मच गई. पहले सभी को लगा कि शायद मशहूर गायक किसी स्वास्थ्य जांच या इलाज के लिए आए हैं लेकिन कुछ ही मिनटों बाद पता चला कि उनका मकसद बिल्कुल अलग था.

अरिजीत सीधे उस वार्ड में पहुंचे, जहां उनका एक छोटा फैन इलाज करा रहा था. बच्चे को देखकर उन्होंने उससे प्यार से बातचीत की उसका हालचाल पूछा, हाथ मिलाया और उसके साथ तस्वीर भी खिंचवाई.

नन्हे फैन के चेहरे पर लौट आई मुस्कान
बताया जा रहा है कि जिस बच्चे से मिलने अरिजीत पहुंचे. वह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती है. अपने पसंदीदा गायक को अचानक सामने देखकर बच्चा बेहद भावुक हो गया. उसके परिवार के लिए भी यह पल किसी बड़ी खुशी से कम नहीं था. अरिजीत ने पूरे समय बेहद सादगी और अपनापन दिखाया. उन्होंने बच्चे और उसके परिवार का हौसला बढ़ाया और कुछ समय उनके साथ बिताया.

बाहर जमा हो गई प्रशंसकों की भीड़
अस्पताल में अरिजीत सिंह के पहुंचने की खबर कुछ ही देर में फैल गई. इसके बाद कई प्रशंसक अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए. कुछ लोग फूलों के गुलदस्ते लेकर भी पहुंचे ताकि अपने पसंदीदा गायक की एक झलक मिल सके. हालांकि भीड़ बढ़ने के बावजूद अरिजीत शांत रहे. उन्होंने किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाई और सभी के साथ बेहद विनम्र व्यवहार किया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अस्पताल में अरिजीत सिंह के इस दौरे का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. हालांकि अरिजीत ने खुद इस मुलाकात की कोई तस्वीर या वीडियो साझा नहीं किया, लेकिन अस्पताल में मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर पोस्ट कर दिए. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि आज के दौर में इतनी लोकप्रियता मिलने के बाद भी अरिजीत जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं. कुछ लोगों ने उन्हें ‘भगवान का दूसरा रूप’ तक बताया, जबकि कई ने लिखा कि ‘एक कलाकार होने से पहले वह एक बेहतरीन इंसान हैं.’

About the Author

authorimg

अरुण बिंजोला

अरुण ब‍िंजोला इस वक्‍त न्‍यूज 18 में बतौर एसोसिएट एड‍िटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह करीब 15 सालों से पत्रकार‍िता में सक्र‍िए हैं और प‍िछले 10 सालों से ड‍िजिटल मीड‍िया में काम कर रहे हैं. करीब एक साल से न्‍यूज 1…और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

Related News
Home
Facebook
Telegram
X