—Advertisement—

Alpha Movie Live Updates: आलिया-शरवरी का धांसू एक्शन, ‘अल्फा’ की एडवांस बुकिंग में बिके 89,000 टिकट, रिलीज से पहले कमाए करोड़ों

Author Picture
Published On: July 3, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Alpha Movie Live Updates: ‘अल्फा’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. आलिया भट्ट और शरवरी का जबरदस्त एक्शन लोगों के बेहद पसंद आ रहा है. इस फिल्म के जरिए निर्माता आदित्य चोपड़ा ने स्पाई यूनिवर्स में नया मोड़ देने …और पढ़ें

Zoom

फिल्म आज यानी 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.

Alpha Movie Live Updates: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर ‘अल्फा’ आज यानी 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह यशराज स्पाई यूनिवर्स की 7वीं और इसकी पहली फीमेल-लीड स्पाई फिल्म है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. आलिया भट्ट और शरवरी की इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही धमाल मचा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 89,000 से अधिक टिकट्स बेचकर 3.06 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म में नेशनल अवार्ड विनर आलिया भट्ट और शर्वरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में दोनों एक्ट्रेस खतरनाक मिशन पर निकलीं जासूसों के किरदार में खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही हैं. इस जोड़ी के अलावा, फिल्म में बॉबी देओल खूंखार विलेन के रूप में और अनिल कपूर एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं.

इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण ऋतिक रोशन का कैमियो है, जो फिल्म ‘वॉर’ में नजर आए ‘कबीर’ के किरदार में वापसी कर रहे हैं. ‘एक था टाइगर’, ‘पठान’, और ‘टाइगर 3’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद, ‘अल्फा’ इस यूनिवर्स को एक नया आयाम दे रही है.

Alpha Movie Live Updates: बार-बार बदली ‘अल्फा’ की रिलीज डेट

Alpha Movie Live Updates:  फिल्म ‘अल्फा’पहले क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, बाद में इसकी रिलीज को टालकर 17 अप्रैल 2026 कर दिया गया. लेकिन फिर मेकर्स ने फिल्म को आगे खिसका दिया. कई बदलावों के बाद आखिरकार यह फिल्म आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X