—Advertisement—

फराह खान के कुक दिलीप मुंबई में जीते हैं लग्जरी लाइफ, मगर गांव में भाती है सादगी, मधुबनी में बनवाया पक्का घर

Author Picture
Published On: July 3, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

मशहूर डायरेक्टर फराह खान के कुक दिलीप लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. वे अपने यूट्यूब व्लॉग्स से फैंस को सेलेब्स के घरों की झलकियां दिखाते हैं. उन्होंने बिहार के मधुबनी में मौजूद अपना घर दिखाया है. वे मुंबई में भले लग्जरी लाइफ जीते हों, मगर गांव में मौजूद घर बड़ा साधारण है. वे अब इसे अपने यूट्यूब की कमाई से नया लुक दे रहे हैं. दिलीप के घर में अभी प्लास्टर और खिड़कियां लगना बाकी है. मुंबई की चकाचौंध के बीच रहने वाले दिलीप की सादगी लोगों को भा रही है. गांव से उनका जुड़ाव फैंस का दिल जीत रहा है.

नई दिल्ली: मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने फिल्म इंडस्ट्री में न जाने कितने ही सितारों का करियर चमकाया है. अब फराह खान की संगत में रहकर उनके कुक दिलीप भी स्टार बन गए हैं. वे उनकी मदद से यूट्यूब से कमाई कर रहे हैं. वे किसी स्टार की तरह मुंबई में लग्जरी लाइफ जीते हैं. उन्होंने अब बिहार के मधुबनी में मौजूद घर की झलक दिखाई है. (फोटो साभार: YouTube/videograb)

Farah khan, cook dilip, Farah khan cook dilip, dilip Farah khan cook, फराह खान, कुक दिलीप, कुक दिलीप फराह खान,

फराह खान अपने व्लॉग्स में वह अक्सर अपने कुक दिलीप के साथ बड़े-बड़े बॉलीवुड सेलेब्स के घरों का टूर करती हैं. अब तक दूसरों के आलीशान बंगले देखने वाले दिलीप ने इस बार फैंस को खुद अपना घर दिखाया है. (फोटो साभार: YouTube/videograb)

Farah khan, cook dilip, Farah khan cook dilip, dilip Farah khan cook, फराह खान, कुक दिलीप, कुक दिलीप फराह खान,

दिलीप मूल रूप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं. गांव में उनका एक बहुत बड़ा घर है. आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, फराह के साथ यूट्यूब वीडियोज से उन्हें जो कमाई हो रही है, उसी पैसे से वह अब अपने पैतृक घर को एक नया और खूबसूरत लुक देने में जुटे हैं. (फोटो साभार: YouTube/videograb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Farah khan, cook dilip, Farah khan cook dilip, dilip Farah khan cook, फराह खान, कुक दिलीप, कुक दिलीप फराह खान,

दिलीप भले फराह खान के साथ लग्जरी और मॉडर्न लाइफस्टाइल जीते हैं, मगर उन्हें अपने गांव से बेहद लगाव है, जहां उनका घर एकदम देसी तरीके से बना है. उनका घर ईंटों से बना हुआ है और अभी उसमें प्लास्टर का काम होना बाकी है. भले ही यह घर अभी पूरी तरह तैयार नहीं है, लेकिन इसकी सादगी लोगों को खूब पसंद आ रही है. (फोटो साभार: YouTube/videograb)

Farah khan, cook dilip, Farah khan cook dilip, dilip Farah khan cook, फराह खान, कुक दिलीप, कुक दिलीप फराह खान,

कुक दिलीप घर के कमरों में अभी तक खिड़कियां नहीं लग पाई हैं. ऐसे में गांव की चिलचिलाती धूप और बाहर की हवा से बचने के लिए उन्होंने खिड़कियों को साड़ियों से ढक रखा है. यह देसी जुगाड़ दिखाता है कि दिलीप आज भी अपनी जड़ों से पूरी तरह जुड़े हुए हैं. (फोटो साभार: YouTube/videograb)

Farah khan, cook dilip, Farah khan cook dilip, dilip Farah khan cook, फराह खान, कुक दिलीप, कुक दिलीप फराह खान,

दिलीप ने अपने गांववाले घर में गाय भी पाली हुई है. दिलीप के परिवार के लोग रोजाना गाय का एकदम ताजा और शुद्ध दूध पीते हैं. वे जब भी मुंबई से अपने गांव छुट्टी पर जाते हैं, तो वह खुद गाय को चारा खिलाना और उसकी सेवा करना बिल्कुल नहीं भूलते.
(फोटो साभार: YouTube/videograb)

Farah khan, cook dilip, Farah khan cook dilip, dilip Farah khan cook, फराह खान, कुक दिलीप, कुक दिलीप फराह खान,

दिलीप ने फैंस से मजेदार अपील भी की. उन्होंने कहा कि लोग फराह खान का यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें, ताकि अच्छी कमाई हो और वह अपने गांव के घर में एक शानदार स्विमिंग पूल बनवा सकें. दिलीप का यह सीधा-साधा अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. (फोटो साभार: YouTube/videograb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X