Last Updated:
साल 1990 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ऐ ऑटो’ आपने देखी है? अगर आपने फिल्म देखी है, तो आपको सुपरस्टार मोहनलाल के ऑटो में सफर करने वाली छोटी बच्ची याद होगी. वह आज एक मशहूर निर्देशक हैं. मलयालम एक्टर और फिल्ममेकर मनियनपिल्ला राजू ने एक टीवी शो में खुलासा किया कि वह लड़की कोई और नहीं, बल्कि मशहूर निर्देशक अंजलि मेनन हैं. उन्होंने ‘बैंगलोर डेज’ और ‘उस्ताद होटल’ जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई है. अंजलि मेनन ने सालों बाद खुद राजू को इसकी याद दिलाई थी. यह दिलचस्प किस्सा वायरल होते ही सिनेमा प्रेमी ‘ऐ ऑटो’ के उन पुराने सीन को इंटरनेट पर दोबारा ढूंढकर देख रहे हैं.
नई दिल्ली: मलयालम सिनेमा के इतिहास से अक्सर ऐसे दिलचस्प किस्से निकलकर सामने आते हैं, जो दर्शकों को हैरान कर देते हैं. ऐसा ही एक चौंकाने वाला खुलासा एक्टर मनियनपिल्ला राजू ने किया है. उन्होंने अब ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ऐ ऑटो’ (Aye Auto) से जुड़ा दिलचस्प खुलासा किया, जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया. फिल्म में सुपरस्टार मोहनलाल के साथ एक छोटी बच्ची नजर आई थी, वह आज मलयालम सिनेमा की दिग्गज निर्देशक बन चुकी है.

मनियनपिल्ला राजू ने बताया कि डायरेक्टर ने साल 1990 में आई इस सुपरहिट फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था. वह लड़की कोई और नहीं, बल्कि मशहूर डायरेक्टर अंजलि मेनन हैं. एक्टर ने यह दिलचस्प खुलासा रियलिटी शो में किया. निर्माता राजू ने जैसे ही शो के मंच पर इस राज से पर्दा उठाया, वैसे ही वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए.

अगर फिल्म ‘ऐ ऑटो’ की बात करें, तो इसका निर्देशन वेणु नागावली ने किया था, जिसमें मोहनलाल ने ‘सुधी’ नाम के एक ऑटो ड्राइवर का यादगार किरदार निभाया था. फिल्म की कहानी के अनुसार, अंजलि मेनन उन स्कूली बच्चों के ग्रुप में शामिल थीं, जो रोजाना सुधी के ऑटो में बैठकर स्कूल आया-जाया करते थे. फिल्म में थैंकू का मजेदार किरदार निभाने वाले मनियनपिल्ला राजू खुद इस फिल्म के निर्माता भी थे. इसलिए उन्हें इस पुराने वाकये और अंजलि मेनन के बचपन के इस स्क्रीन अपीयरेंस की पूरी जानकारी थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मनियनपिल्ला राजू ने शो में पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया, ‘फिल्म की शूटिंग के कई सालों बाद अंजलि मेनन ने खुद मुझसे मुलाकात की थी. उन्होंने हंसते हुए मुझे याद दिलाया कि राजू भाई मैंने आपकी फिल्म ‘ऐ ऑटो’ में एक छोटी स्कूली बच्ची का रोल प्ले किया था.’ यह सुनना मेरे लिए भी सुखद और हैरान करने वाला अनुभव था. आज वही छोटी बच्ची अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री पर राज कर रही है.

अंजलि मेनन ने बतौर डायरेक्टर ‘बैंगलोर डेज’, ‘उस्ताद होटल’, ‘कूडे’, ‘मंचदिकुरु’ और ‘वंडर वुमन’ जैसी कमाल की फिल्मों से मलयाली दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. सोशल मीडिया पर जैसे ही उनके बचपन का किस्सा वायरल हुआ, सिनेमा प्रेमी ‘ऐ ऑटो’ फिल्म के उन पुराने सीन्स और वीडियो क्लिप्स को ढूंढने लगे, जिनमें नन्हीं अंजलि मेनन दिखाई दे रही हैं.

अंजलि मेनन ने अपनी पहचान एक फिल्म डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर के तौर पर बनाई है. उन्होंने मलयालम फिल्मों में शानदार काम किया है. उनकी फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. अंजलि ने टैलेंट के दम पर नेशनल फिल्म अवार्ड्स से लेकर कई इंटरनेशनल और स्टेट लेवल के अवॉर्ड अपने नाम किए हैं.

फिल्म डायरेक्शन के अलावा अंजलि सोशल वर्क और महिलाओं के हक के लिए आवाज उठाती रही हैं. वे ‘लिटिल फिल्म्स’ नाम की एक प्रोडक्शन कंपनी चलाती हैं, जो मुंबई और केरल से ऑपरेट होती है. वे आज के समय में ‘मुंबई एकेडमी ऑफ द मूविंग इमेज’ (MAMI) के बोर्ड में शामिल होकर सिनेमा की दुनिया को बेहतर बनाने में लगी हैं.












