—Advertisement—

‘हज’ के बाद मोहम्मद रफी ने जब गाया रोमांटिक गाना! संगीतकारों के बीच मच गया हंगामा, 53 साल बाद भी है पॉपुलर

Author Picture
Published On: July 4, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

कोई कितना भी बड़ा कलाकार हो, जिंदगी में उतार-चढ़ाव आता ही है. मोहम्मद रफी ने भी अपनी जिंदगी में ऐसा दौर देखा. तब संगीतकार-फिल्ममेकर्स ने उनकी खूब उपेक्षा की थी. दरअसल, वे 70 के दशक में जब ‘हज’ से लौटे, तो किसी ने उन्हें न गाने की सलाह दी. हालांकि, वे कुछ महीनों बाद संगीतकार नौशाद के कहने पर लौट आए. उन्होंने फिर मदन मोहन के साथ एक ऐसा रोमांटिक गाना रिकॉर्ड किया, जिसने संगीतकारों के बीच हड़कंप मचा दिया था.

नई दिल्ली: मोहम्मद रफी संगीत जगत की उम्दा शख्सियत थे. उन्होंने लता मंगेशकर सहित तमाम बड़े गायकों और संगीतकारों के साथ काम किया. लोगों के बीच उनके गाने आज भी बड़े पॉपुलर हैं, मगर उनकी जिंदगी में ऐसा भी पड़ाव आया था, जब लोगों ने उन्हें गायकी छोड़ने की सलाह दे डाली थी. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

Mohammed Rafi evergreen song, Song Tum Jo Mil Gaye Ho, Mohammed Rafi hit songs, Mohammed Rafi best song, Hanste Zakham Songs, Mohammed Rafi life story, Tum Jo Mil Gaye Ho lyrics, मोहम्मद रफी का गाना, मोहम्मद रफी सॉन्ग

मोहम्मद रफी के जीवन में 70 का दशक कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा. तब किशोर कुमार के गाने ज्यादा रिलीज हो रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उस वक्त मोहम्मद रफी हज पर गए थे, इसलिए किसी धार्मिक जानकार ने उन्हें सलाह दी कि आप हाजी बन गए हो, इसलिए गायकी छोड़ दो. वे तकरीबन आठ महीने गायकी से भी दूर रहे. बहरहाल, उन्होंने नौशाद की सलाह पर वापसी की, मगर उन्हें काम कम मिल रहा था. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

Mohammed Rafi evergreen song, Song Tum Jo Mil Gaye Ho, Mohammed Rafi hit songs, Mohammed Rafi best song, Hanste Zakham Songs, Mohammed Rafi life story, Tum Jo Mil Gaye Ho lyrics, मोहम्मद रफी का गाना, मोहम्मद रफी सॉन्ग

मोहम्मद रफी उस दौर में अपने दिल का हाल अपने दोस्तों से बयां करते थे, जिनमें से एक दिग्गज गायक महेंद्र कपूर थे. रफी साहब ने तब महेंद्र कपूर से अपनी मायूसी भी बयां की थी. कभी जो प्रोड्यूसर्स-फिल्ममेकर्स उनके आगे-पीछे घूमा करते थे, वह उनसे मुंह फेरने लगे थे. संगीतकारों का रवैया भी उनके प्रति बेरुखी से भरा था. वे उनसे ज्यादा गाने भी नहीं गवा रहे थे. (फोटो साभार: Instagram)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Mohammed Rafi evergreen song, Song Tum Jo Mil Gaye Ho, Mohammed Rafi hit songs, Mohammed Rafi best song, Hanste Zakham Songs, Mohammed Rafi life story, Tum Jo Mil Gaye Ho lyrics, मोहम्मद रफी का गाना, मोहम्मद रफी सॉन्ग

मोहम्मद रफी ने 70 के दशक में ‘यह दुनिया यह महफिल’ जैसे हिट गाने दिए थे, मगर हज पर जाने के बाद उनके लिए हालात बदले थे. उनके पास काम कम था, मायूसी ज्यादा थी. उस दौर में मदन मोहन ने उनसे एक रोमांटिक गाना रिकॉर्ड करवाया. (फोटो साभार: Instagram)

Mohammed Rafi evergreen song, Song Tum Jo Mil Gaye Ho, Mohammed Rafi hit songs, Mohammed Rafi best song, Hanste Zakham Songs, Mohammed Rafi life story, Tum Jo Mil Gaye Ho lyrics, मोहम्मद रफी का गाना, मोहम्मद रफी सॉन्ग

मोहम्मद रफी ने गाना तो गा दिया, मगर उनको अंदाजा नहीं था कि आगे गाने का असर लोगों पर क्या होगा. उन्होंने महेंद्र कपूर को अपने बंगले पर बुलाया और बताया कि उन्हें महन मोहन ने एक गाना दिया है और फिर उसे गाकर भी सुनाया.
(फोटो साभार: YouTube/Videograb)

Mohammed Rafi evergreen song, Song Tum Jo Mil Gaye Ho, Mohammed Rafi hit songs, Mohammed Rafi best song, Hanste Zakham Songs, Mohammed Rafi life story, Tum Jo Mil Gaye Ho lyrics, मोहम्मद रफी का गाना, मोहम्मद रफी सॉन्ग

मदन मोहन ने 1973 की फिल्म ‘हंसते जख्म’ के लिए मोहम्मद रफी से यह गाना गवाया था. जब यह लोगों के बीच आया, तो इसने धूम मचा दी. गाने को लोगों ने खूब पसंद किया. तमाम संगीतकारों-फिल्ममेकर्स के बीच हड़कंप मच गया.
(फोटो साभार: YouTube/Videograb)

Mohammed Rafi evergreen song, Song Tum Jo Mil Gaye Ho, Mohammed Rafi hit songs, Mohammed Rafi best song, Hanste Zakham Songs, Mohammed Rafi life story, Tum Jo Mil Gaye Ho lyrics, मोहम्मद रफी का गाना, मोहम्मद रफी सॉन्ग

मोहम्मद रफी का जिस गाने से कमबैक हुआ, वह गाना है- ‘तुम जो मिल गए हो.’ यह गाना 53 साल बाद भी युवा दिलों की धड़कन बना हुआ है. गाने को प्रिया राजवंश और नवीन निश्चल पर फिल्माया गया है. इसे कैफी आजमी ने लिखा था.

Mohammed Rafi evergreen song, Song Tum Jo Mil Gaye Ho, Mohammed Rafi hit songs, Mohammed Rafi best song, Hanste Zakham Songs, Mohammed Rafi life story, Tum Jo Mil Gaye Ho lyrics, मोहम्मद रफी का गाना, मोहम्मद रफी सॉन्ग

मोहम्मद रफी के कमबैक गाने के बाद ‘आज मौसम बड़ा बेईमान’ जैसे हिट गाने रिलीज हुए, जिनका अलग ही जलवा था. उन्होंने फिर हर बड़े संगीतकार के साथ एक से बढ़कर एक नायाब गीत दिए. मोहम्मद रफी को 1977 के गाने ‘क्या हुआ तेरा वादा’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X