Last Updated:
आमिर खान 61 साल की आयु में तीसरी दफा शादी करेंगे. वे 5 जुलाई को करीबियों की मौजूदगी में गर्लफ्रेंड गौरी स्पैट से रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे. अब खबर आ रही है कि कपल की शादी में करीब 150 मेहमान शामिल होंगे. सुपरस्टार की तीसरी शादी में कैसा इंतजाम रहेगा, इसे लेकर कुछ खुलासे हुए हैं.
आमिर खान 5 जुलाई को तीसरी शादी करेंगे.
नई दिल्ली: आमिर खान पहले स्टार नहीं हैं, जो 60 की आयु के बाद शादी करने जा रहे हैं. वे अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से 5 जुलाई को निजी सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधेंगे. सुपरस्टार ने घर पर ही जश्न का इंतजाम किया है. वे पहले ही बता चुके हैं कि समारोह में करीबी लोग, दोस्त ही शामिल होंगे. अब सुपरस्टार की शादी को लेकर नए खुलासे हुए हैं.
गौरी स्प्रैट से आमिर खान की दोस्ती बहुत पुरानी है, हालांकि उन्हें एक-दूसरे को डेट करते हुए कुछ साल ही बीते हैं. मगर फैंस उनकी तीसरी शादी के फैसले से काफी हैरान हुए हैं. वे 61 साल की उम्र में गौरी स्प्रैट के साथ घर बसाने जा रहे हैं. कपल 5 जुलाई को एक छोटे से जश्न में रजिस्टर्ड मैरिज करेगा. आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान भले जश्न को छोटा बता रहे हैं, फिर भी उनकी तीसरी शादी में करीब 150 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. जाहिर है कि शादी में कपल के परिवार के करीबी लोग, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी चुनिंदा हस्तियां शामिल होंगी. कपल ने गेस्ट की लिस्ट मिलकर बनाई है. उन्होंने यह भी तय किया है कि मेहमानों को दावत में क्या-क्या परोसा जाएगा.
आमिर खान-गौरी स्प्रैट ने मिलकर तैयार किया मेन्यू
आमिर खान ने तीसरी शादी से जुड़ी रस्में दिन में संपन्न करवाने की योजना बनाई है. वे स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे, जिसके बाद मेहमानों के साथ लंच का कार्यक्रम रखा गया है. आमिर खान-गौरी स्प्रैट ने मेन्यू में उन डिशेज को शामिल किया है, जो उनकी पसंदीदा हैं. आमिर-गौरी के बच्चे भी उनकी शादी के गवाह बनेंगे. फिल्मी सितारों की बात करें, तो राजकुमार संतोषी और आशुतोष गोवारिकर उनकी शादी में शामिल हो सकते हैं.
एक बेटे की मां हैं गौरी स्प्रैट
आमिर खान खुलकर गौरी संग अपने रिश्ते पर बात करते रहे हैं. वे जब अपने बेटे जुनैद खान के साथ राजकुमार हिरानी के शो ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में पहुंचे थे, तब उन्होंने अपनी तीसरी शादी की पुष्टि की थी. उन्होंने तब शादी के जश्न को छोटा मगर खास बनाने की बात कही थी. सुपरस्टार की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही है. उन्होंने पहली शादी रीना दत्ता से की थी, जिनसे उनके दो बच्चे आयरा और जुनैद खान हैं. उनकी जिंदगी में फिर किरण राव की एंट्री हुई. दूसरी शादी से उनका एक बेटा है, जिनका नाम -आजाद राव है. जबकि आमिर खान की भावी पत्नी गौरी स्प्रैट का एक बेटा है.
About the Author

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें












