—Advertisement—

कजिन की शादी में जमकर झूमे रणवीर सिंह, देसी स्वैग में दीपिका संग की ‘ट्विनिंग’, वायरल हो रहा वीडियो

Author Picture
Published On: July 3, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण संग कजिन सौम्या हिंगोरानी की शादी में शामिल हुए. जश्न की कुछ अनदेखी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अब मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो ध्यान खींच रहा है, जिममें रणवीर हरे कुर्ते और चश्मे में अपनी बहन के साथ जमकर डांस और मस्ती करते नजर आए. रणवीर फिलहाल फिल्म ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता से सातवें आसमान पर हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रणवीर सिंह, दीपिका के साथ जश्न में शामिल हुए थे. (फोटो साभार: Instagram@thedesignatelierweddings)

नई दिल्ली: रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने मस्तमौला अंदाज के लिए मशहूर हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें और वीडियो खूब तहलका मचा रहे हैं. वे अपनी कजिन सौम्या हिंगोरानी की शादी में जमकर धमाल मचाते दिख रहे हैं. यह शादी पिछले साल दिसंबर के महीने में गोवा में हुई थी. रणवीर तब अपनी लेडी लव दीपिका पादुकोण के साथ शादी में पहुंचे थे. अब महीनों बाद इंटरनेट पर इनसाइड तस्वीरों और क्लिप्स में रणवीर मस्ती करते नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है.

शादी के फोटोग्राफर ने मेहंदी सेरेमनी की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है. फोटो में रणवीर हरे रंग के शानदार कुर्ता-पायजामा और काले चश्मे में बेहद हैंडसम लग रहे हैं और उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान है. वीडियो में वह अपनी बहन सौम्या को गले लगाते और पूरे परिवार के साथ ठुमके लगाते दिख रहे हैं. फोटोग्राफर ने इस खूबसूरत पल को शेयर करते हुए लिखा कि अपनों और भाई रणवीर सिंह की मौजूदगी ने शाम को और भी ज्यादा यादगार बना दिया. शादी में रणवीर और दीपिका रेड कलर के मैचिंग आउटफिट्स में पहुंचे थे, जहां दोनों ने ट्रेडिशनल रस्मों को निभाते हुए जमकर सुर्खियां बटोरीं.

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X