—Advertisement—

बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने 2-2 जुड़वां बहनें, दोनों एक्शन-सस्पेंस से भरपूर, बिना हीरो के कौन मारेगी बाजी?

Author Picture
Published On: July 3, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

वो जमाने लद गए जब सिर्फ हीरो को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें लगती थीं. हीरोइनें भी अब अपने दम पर फिल्में हिट करा रही हैं. वे पर्दे पर वो सबकुछ कर रही हैं, जो पहले सिर्फ हीरो से उम्मीद की जाती थी. दो नई सस्पेंस-एक्शन फिल्में इसे साबित भी कर रही हैं, जिनकी कहानियां दो-दो जुड़वां बहनों के इर्द-गिर्द बुनी गई हैं. दोनों ही फिल्मों में मेकर्स ने किसी मेल हीरो के बजाय अभिनेत्रियों पर भरोसा जताया है. हम आलिया भट्ट-शरवरी वाघ स्टारर ‘अल्फा’ और हुमा कुरैशी की थ्रिलर ‘बेबी दो डाई दो’ की बात कर रहे हैं. दोनों फिल्मों की कहानियों, दर्शकों के रिएक्शन और बॉक्स ऑफिस नंबरों से नए ट्रेंड को समझा जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दोनों ही फिल्मों की कहानी दो-दो जुड़वां बहनों के इर्द-गिर्द बुनी गई हैं.

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के लिहाज से देखें, तो 3 जुलाई खास अहमियत रखती है. आज के दिन 2 ऐसी फिल्में रिलीज हुईं, जिनकी कहानियां दो-दो जुड़वां बहनों के इर्द-गिर्द बुनी गई हैं. दोनों फिल्मों की कहानियों में एक्शन-सस्पेंस का भरपूर तड़का है. मेकर्स ने किसी हीरो के बजाय हीरोइनों पर भरोसा जताकर बड़ा दांव खेला है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बिना हीरो के कौन सी ‘जुड़वां बहनें’ बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी.

नए दौर का सिनेमा, बॉलीवुड के पुराने फॉर्मुलों को पीछे छोड़ रहा है. फिल्में अब बॉक्स ऑफिस सफलता के लिए हीरो पर निर्भर नहीं रही, जिसका ताजा उदाहरण दो नई फिल्में हैं, जिनमें हीरोइनें लीड रोल निभा रही हैं. सिर्फ यही बात इन्हें खास नहीं बनाती. इनमें हीरोइनों ने ऐसे धांसू एक्शन सीन्स किए हैं, जिनकी उम्मीद आमतौर पर हीरो से की जाती है. दोनों फिल्में दो-दो जुड़वां बहनों की जबरदस्त कहानी और हीरोइनों की परफॉर्मेंस के दम पर बॉक्स ऑफिस पर छाई हैं.

देशभक्ति और फैमिली ड्रामा का घालमेल
पहली फिल्म है- ‘अल्फा’. इसमें आलिया भट्ट-शर्वरी वाघ ने जुड़वां बहनों का रोल निभाया है. हालांकि, फिल्म को मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है. इसमें ऋतिक रोशन के धमाकेदार कैमियो को दर्शकों ने पसंद किया है. वे ‘वॉर’ फिल्म के कल्ट कैरेक्टर ‘मेजर कबीर’ के रूप में दिखे हैं, जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. कुछ लोग इसे ‘एवरेज’ बता रहे हैं, तो कुछ को आलिया भट्ट की कास्टिंग जमी नहीं है. जबकि शरवरी वाघ अपनी परफॉर्मेंस के दम पर लोगों का ध्यान खींचने में सफल रही हैं. फिल्म में देशभक्ति और फैमिली ड्रामा का ऐसा घालमेल है, जो कहानी को अजीब मोड़ देता है. जबकि, हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ कुछ अलग परोसने में सफल रही है.

बिना एक शब्द बोले निभाया दमदार रोल
हुमा कुरैशी की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ की कहानी भी दो जुड़वां बहनों की है. इसे नचिकेत सामंत ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के जरिये मुंबई के खूंखार अंडरवर्ल्ड की कहानी दिखाई गई है. सबसे मजेदार बात यह है कि इस फिल्म में हुमा कुरैशी ने बिना एक भी शब्द बोले दमदार रोल निभाया है. लोग इसे उनके करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस बता रहे हैं. दर्शकों का कहना है कि फिल्म का पूरा फोकस इसकी बेहतरीन कहानी और सस्पेंस भरे माहौल पर है, जो इसे बेहद शानदार बनाता है. लोगों ने इसे एक बेहद मजेदार, चालाक और स्टाइलिश किलर फिल्म बताया है. अब देखने वाली बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर हुमा कुरैशी का जुड़वां अवतार हावी रहता है या आलिया-शरवरी का? कौन बिना हीरो के बाजी मारेगा?

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X