—Advertisement—

Ruby Princess Cruise Ship Norovirus Outbreak | समंदर में हाहाकार! लग्जरी क्रूज शिप पर खतरनाक नोरोवायरस का हमला, तड़प रहे 100 से ज्यादा अमीर मुसाफिर

Author Picture
Published On: July 3, 2026

—Advertisement—

होमदुनियाअमेरिका

समंदर में हाहाकार! क्रूज पर फैला खतरनाक नोरोवायरस, तड़प रहे 100+ अमीर मुसाफिर

Last Updated:

US Cruise Ship Norovirus Outbreak: अमेरिका के एक लग्जरी क्रूज शिप रूबी प्रिंसेस पर खतरनाक नोरोवायरस का आउटब्रेक हुआ है. इस वीआईपी सफर पर निकले 100 से ज्यादा पैसेंजर्स और 23 क्रू मेंबर्स अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं. सीडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल कंपनी के जहाजों पर यह तीसरा बड़ा हमला है. सैन फ्रांसिस्को में शिप को रोककर सैनिटाइज किया जा रहा है.

Zoom

लग्जरी क्रूज शिप रूबी प्रिंसेस पर नोरोवायरस का कहर. (AI Photo)

समंदर की लहरों पर छुट्टियां बिताने का सपना एक झटके में बुरे सपने में बदल गया. अमेरिका के एक बेहद आलीशान क्रूज शिप पर खतरनाक नोरोवायरस ने जोरदार हमला कर दिया है. इस लग्जरी शिप का नाम रूबी प्रिंसेस है. इस पर सवार 100 से ज्यादा अमीर मुसाफिर और 23 क्रू मेंबर्स अचानक गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए हैं. वह इस समय जहाज पर ही दर्द से तड़प रहे हैं. सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDS) ने इस बड़े आउटब्रेक की पुष्टि कर दी है. इस बड़े खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है. यह जहाज 12 जून को सैन फ्रांसिस्को से अलास्का और कनाडा के सफर पर रवाना हुआ था. दो हफ्ते से ज्यादा का सफर पूरा होने के बाद अचानक महामारी फैल गई. इसके बाद आनन-फानन में शिप को सैन फ्रांसिस्को में डॉक करके पूरे जहाज को सैनिटाइज किया जा रहा है.

नोरोवायरस को ‘स्टमक फ्लू’ भी कहा जाता है. यह वायरस बिना साबुन के साधारण सैनिटाइजर से आसानी से नहीं मरता है. बंद जगहों पर यह बहुत तेजी से हवा और छुई गई सतहों के जरिए एक इंसान से दूसरे इंसान में ट्रांसफर होता है.

आखिर रूबी प्रिंसेस क्रूज पर अचानक क्या हुआ?

इस आलीशान जहाज पर कुल 3,032 पैसेंजर्स सवार थे. इसके साथ ही 1,144 क्रू मेंबर्स भी इस यात्रा का हिस्सा थे. सीडीसी के नियमों के मुताबिक जब 3 परसेंट से ज्यादा लोग बीमार होते हैं तो उसे आउटब्रेक माना जाता है. रूबी प्रिंसेस पर यह आंकड़ा पार हो गया. इसके तुरंत बाद हड़कंप मच गया. बीमार लोगों को तुरंत बाकी लोगों से अलग कर दिया गया है. इस साल इस कंपनी के जहाजों पर वायरस अटैक का यह तीसरा मामला है.

यह नोरोवायरस कितना खतरनाक है और कैसे फैलता है?

नोरोवायरस एक बेहद संक्रामक और खतरनाक वायरस है. यह इंसानी शरीर में जाते ही उल्टी और दस्त की गंभीर समस्या पैदा कर देता है. यह वायरस तब फैलता है जब संक्रमित मल या उल्टी के सूक्ष्म कण किसी तरह मुंह तक पहुंच जाते हैं. गंदी सतहों को छूने के बाद हाथ मुंह पर लगाने से यह तुरंत शरीर में प्रवेश कर जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स इससे बचने के लिए साबुन से बार-बार हाथ धोने की सलाह देते हैं.

क्या क्रूज जहाजों पर महामारी फैलना आम बात है?

लग्जरी क्रूज जहाजों पर लोग बहुत सीमित जगह में एक साथ रहते हैं. इस वजह से यहां बीमारियों के फैलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. चालू साल में क्रूज जहाजों पर नोरोवायरस आउटब्रेक के छह अन्य मामले भी सामने आ चुके हैं. कंपनी के प्रवक्ता ने इस संक्रमण के असली कारण पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. फिलहाल पीड़ित मरीजों को आइसोलेशन में रखकर उनका इलाज किया जा रहा है.

About the Author

authorimg

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा (Deepak Verma) की‍ गिनती हिंदी डिजिटल मीडिया के तेजी से उभरते चेहरों में होती है. वह News18हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज़ एडिटर की भूमिका में ज…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X