—Advertisement—

FIFA World Cup 2026 Portugal vs Colombia: क्रिस्टियानो रोनाल्डो गोल करने में नाकाम, कोलंबिया ने पुर्तगाल को दिया झटका, किया ग्रुप टॉप

Author Picture
Published On: June 28, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

FIFA World Cup 2026 Portugal vs Colombia highlights: पुर्तगाल को अपने सुपर स्टार खिलाड़ि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जैसे खेल की उम्मीद थी वो कोलंबिया के खिलाफ नजर नहीं आया. करो या मरो के मुकाबले में टीम 0-0 की बराबरी पर मैच खत्म करने को मजबूर हुई. कोलंबिया ने ग्रुप टॉप किया जबकि पुर्तगाल ग्रुप मुकाबलों के बाद दूसरे स्थान पर लगी.

Zoom

क्रिस्टियानो रोनाल्डो कोलंबिया के खिलाफ गोल करने में नाकाम

नई दिल्ली.  फीफा वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में जब पुर्तगाल को स्टार फुटबॉल क्रिस्टियानो रोनाल्डो से गोल की जरूरत थी तब वो नाकाम हुए. कोलंबिया के खिलाफ मैच 0-0 की बराबरी पर खत्म हुआ. ग्रुप के में कोलंबिया ने ड्रॉ के साथ टॉप पोजिशन पर कब्जा जमाया. पुर्तगाल दूसरे स्थान पर रहा. जेम्स रोड्रिगेज की टीम ने 3 में से दो मैच जीता है जबकि रोनाल्डो की टीम को सिर्फ 1 जीत मिली है. टीम ने दो मैच ड्रा पर खत्म किया है.

तीन दिन पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने टीवी कैमरों की तरफ देखते हुए जोर से चिल्लाया था “I’m back”. इसकी वजह साफ थी वह छह अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए थे. शनिवार रात मियामी में तस्वीर बिल्कुल अलग थी. न गोल, न जश्न, न कोई आइकॉनिक मोमेंट. इसके बजाय रोनाल्डो ज्यादातर समय अपने साथियों को इशारे करते रहे. खाली जगहों की तरफ उंगली दिखाते रहे और इंतजार करते रहे कि पुर्तगाल का अटैक याद करे कि वह कोलंबिया के पेनल्टी बॉक्स में खड़े हैं. ग्रुप K का निर्णायक मुकाबला 0-0 पर खत्म हुआ।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X