—Advertisement—

Harry Kane Record: इंग्लैंड के हैरी केन ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ बनाया रिकॉर्ड

Author Picture
Published On: June 28, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Harry Kane Record: इंग्लैंड के स्टार हैरी केन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया है. उन्होंने पनामा के खिलाफ गोल दाग अपने देश के लिए सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड बनाया. टूर्नामेंट में गोल करने वालों की लिस्ट में अब उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और गैब्रिएल बतिस्तूता को भी पीछे छोड़ दिया.

Zoom

हैरी केन ने वर्ल्ड कप रचा इतिहास, रोनाल्डो को पीछे छोड़ बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली. फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने अपने आखिरी मैच में पनामा के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की. दूसरे हाफ में किए दो गोल ने टीम की जीत पक्की की. हैरी केन ने फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाला खिलाड़ी बनकर नया रिकॉर्ड बना दिया है. पनामा के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में उन्होंने अपना 11वां वर्ल्ड कप गोल दागा. इंग्लैंड ने यह मुकाबला 2-0 से जीता.

मैच के 67वें मिनट में केन ने हेडर से गोल किया. इससे पहले जूड बेलिंघम ने शानदार दौड़ लगाते हुए सटीक क्रॉस दिया, जिसे केन ने गोल में बदल दिया. इसी गोल के साथ केन ने वह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जिसे वह अब तक गैरी लिनेकर के साथ साझा कर रहे थे. लिनेकर ने 1986 और 1990 वर्ल्ड कप मिलाकर कुल 10 गोल किए थे, जबकि केन अब तीन वर्ल्ड कप खेलते हुए उनसे आगे निकल गए हैं.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X