—Advertisement—

आइटम नंबर टैग से अपने हिट ‘छम्मा छम्मा’ गाने को उर्मिला मातोंडकर ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर ने किया था ये काम

Author Picture
Published On: June 27, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

90s का गाना ‘छम्मा छम्मा’ आज भी हर पार्टी की जान है, लेकिन एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर इस गाने को करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं. हाल ही में एक डांस रियलिटी शो में उर्मिला ने खुलासा किया कि आइटम नंबर को लेकर हिचकिचाहट की वजह से उन्होंने इस गाने को लगभग मना ही कर दिया था. जानिए डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने उन्हें कैसे मनाया और कैसे 12 दिन की शूटिंग सिर्फ 3 दिन में पूरी हो गई.

Zoom

नई दिल्ली: 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और कमाल के डांस से दर्शकों के दिलों पर राज किया है. फिल्म ‘चाइना गेट’ का मशहूर गाना ‘छम्मा छम्मा’ आज भी लोगों की जुबान पर रहता है और शादियों से लेकर पार्टियों तक की जान माना जाता है. इस गाने में उर्मिला मातोंडकर का धमाकेदार डांस और उनका अंदाज आज भी उतना ही पसंद किया जाता है जितना पहले किया जाता था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उर्मिला इस गाने को करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं और उन्होंने इसके लिए लगभग मना ही कर दिया था. इस बात का खुलासा खुद उर्मिला ने एक डांस रियलिटी शो में किया है.

हाल ही में उर्मिला मातोंडकर टीवी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में एक स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंची थीं. यहाँ उन्होंने इस आइकॉनिक गाने से जुड़ी कई दिलचस्प और पुरानी यादें ताजा कीं. उर्मिला ने बताया कि जब पहली बार उन्हें इस गाने का ऑफर मिला था, तो उनके मन में काफी झिझक थी.

आइटम नंबर को लेकर मन में थी झिझक

उर्मिला ने शो में बताया कि जब उन्हें पता चला कि यह गाना मशहूर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म का है, तब भी वे इसे करने के लिए तैयार नहीं थीं. उन्होंने कहा कि उस दौर में फिल्म इंडस्ट्री में आइटम गानों को लेकर लोगों की सोच थोड़ी अलग हुआ करती थी. इसी वजह से वे शुरुआत में इस गाने को करने से कतरा रही थीं और उन्होंने फिल्म की टीम को लगभग मना ही कर दिया था.

डायरेक्टर की इस बात ने बदला फैसला

जब उर्मिला ने गाने के लिए मना किया, तब डायरेक्टर राजकुमार संतोषी खुद उनसे बात करने आए. उन्होंने उर्मिला को समझाया कि वे इस गाने को एक आम आइटम नंबर की तरह नहीं बल्कि कुछ अलग और यादगार बनाना चाहते हैं. राजकुमार संतोषी ने उर्मिला से कहा कि वे एक ऐसा गाना तैयार करना चाहते हैं जो दर्शकों के दिलों और दिमाग में सालों-साल बना रहे और लोग जब भी डांस की बात करें तो इसे याद रखें. डायरेक्टर की इस बात ने उर्मिला का पूरा नजरिया बदल दिया और वे इस गाने को करने के लिए राजी हो गईं.

12 दिन का काम सिर्फ 3 दिन में हुआ पूरा

इस गाने की शूटिंग से जुड़ा एक और मजेदार किस्सा शेयर करते हुए उर्मिला ने बताया कि जब उन्होंने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य से पूछा कि शूटिंग में कितने दिन लगेंगे, तो उन्होंने कहा था कि कम से कम 12 दिन का समय लग सकता है. लेकिन कमाल की बात यह रही कि पूरी टीम की गजब की मेहनत, रिहर्सल और अच्छे तालमेल की वजह से यह बड़ा और धमाकेदार गाना सिर्फ तीन दिनों के अंदर ही शूट कर लिया गया. उर्मिला के लिए इतनी तेजी से इतने बड़े गाने की शूटिंग पूरी करना एक बेहद खास अनुभव था.

करिश्मा कपूर भी हो गईं थीं गाने की दीवानी

इसी शो में जज के तौर पर मौजूद बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी इस गाने को लेकर अपनी यादें शेयर कीं. करिश्मा ने उर्मिला की तारीफ करते हुए कहा कि जब यह गाना पहली बार रिलीज हुआ था, तो उन्हें यह बहुत ज्यादा पसंद आया था. उर्मिला ने इस गाने में वाकई कमाल का काम किया है. करिश्मा का मानना है कि यह गाना अपने जमाने में तो सुपरहिट था ही, लेकिन आज भी इसकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है और यह आज भी उतना ही फ्रेश लगता है.

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X