Last Updated:
Lionel Messi FIFA World Cup 2026: 2026 फीफा विश्व कप दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों के लिए भावनाओं से भरा सफर साबित हो सकता है, क्योंकि माना जा रहा है कि लियोनेल मेसी इस टूर्नामेंट में अपने करियर का आखिरी विश्व कप खेलेंगे. अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में होने वाला यह टूर्नामेंट अर्जेंटीना के लिए 1994 विश्व कप की कड़वी यादें भी ताजा करता है.
अर्जेंटीना के लिए लियोनेल मेसी का शायद यह आखिरी विश्व कप हो
नई दिल्ली: अमेरिका में पिछली बार 1994 में जब फुटबॉल विश्व कप हुआ था तब ग्रुप स्टेज के दूसरे मैच के बाद डिएगो माराडोना को डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाए जाने के बाद टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था. अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की अमेरिका की यादें सुखद नहीं हैं चूंकि उसके बाद माराडोना फिर विश्व कप नहीं खेल सके और उनकी टीम क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई.
ये मेसी का आखिरी वर्ल्ड कप!
22 बरस बाद अब अर्जेंटीना को उम्मीद है कि माराडोना के वारिस माने जाने वाले लियोनेल मेसी विश्व कप में अमेरिकी सरजमीं पर उन कड़वीं यादों को जीत के जश्न में बदलेंगे. इस महीने 39 साल के होने जा रहे मेसी का यह आखिरी विश्व कप होगा और माना जा रहा है कि अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा में होने वाले इस टूर्नामेंट के बाद वह फुटबॉल को अलविदा कह देंगे.












