—Advertisement—

3 स्क्रिप्ट्स होने के बाद भी क्यों नहीं बन रही ‘मुन्ना भाई 3’? राजकुमार हिरानी का खुलासा, एक वजह से रुकी है फिल्म

Author Picture
Published On: June 27, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने बताया कि वह काफी समय से ‘मुन्ना भाई’ की तीसरी किस्त पर काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें वैसी कहानी नहीं मिल पाई है. डायरेक्टर का कहना है कि उनके पास ‘मुन्ना भाई 3’ के लिए इतने आइडियाज हैं कि वह अभी पांच फिल्में बना दें, लेकिन दिक्कत यह है कि ये सारी कहानियां सिर्फ इंटरवल तक की ही हैं. उनका मानना है कि जब तक उन्हें ऐसी पूरी कहानी नहीं मिल जाती जो पिछले दोनों पार्ट्स के स्टैंडर्ड से मेल खाए, वह फिल्म को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

राजकुमार हिरानी ने बताई ‘मुन्ना भाई 3’ के बनने में देरी होने की वजह.

नई दिल्ली. ‘मुन्ना भाई’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पिछली दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाब साबित हुई. फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने कई बार कहा भी है कि वह स्क्रिप्ट पर लगातार काम कर रहे हैं और जल्द ही कुछ नया लेकर आएंगे. लेकिन कई कोशिशों के बावजूद उन्होंने खुद माना कि उन्हें अभी तक ऐसी कहानी नहीं मिली है. अब उन्होंने बताया कि संजय दत्त और अरशद वारसी की ‘मुन्नाभाई 3’ को लेकर आखिरकार देरी क्यों हो रही है.

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में राजकुमार हिरानी ने खुलासा किया कि उनके पास फिल्म को लेकर कई आइडियाज तो हैं, पर उनमें से कोई भी पूरा नहीं है. उन्होंने कहा, ‘अगर आप ‘मुन्ना भाई’ को सिर्फ इंटरवल तक देखना चाहते हैं, तो मैं अभी के अभी पांच फिल्में बना सकता हूं. दिक्कत ये है कि मेरे पास इंटरवल के बाद की कहानी ही नहीं है.’

क्यों नहीं बन पा रही ‘मुन्ना भाई 3’?

सीक्वल बनाने में जल्दबाजी न करने की वजह बताते हुए राजकुमार हिरानी ने आगे कहा, ‘सच कहूं तो मैं दिल से यह फिल्म बनाना चाहता हूं. मेरी जगह कोई और होता तो शायद कहता कि अरे कोई भी स्क्रिप्ट लिख दो, फिल्म को बंपर ओपनिंग मिलेगी और तगड़ी कमाई हो जाएगी. लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहता. हमने पहले दो बेहतरीन फिल्में बनाई हैं, अगर मुझे सिर्फ पैसे कमाने होते तो अब तक मैं इसके चार-पांच फिल्में बना चुका होता. नई फिल्म का लेवल कम से कम पुरानी फिल्मों जैसा तो होना ही चाहिए, बस बात वहीं आकर अटक जाती है.’

‘मुन्ना भाई 3’ की तीन स्क्रिप्ट हैं तैयार

इस बातचीत में सर्किट का यादगार किरदार निभाने वाले अरशद वारसी ने कहा कि फिल्म के कई शानदार ड्राफ्ट पहले से तैयार रखे हैं. उन्होंने बताया, ‘सच कहें तो अभी भी वहां तीन ऐसी स्क्रिप्ट्स पड़ी हैं, जो लगभग पूरी हैं और मैं मजाक नहीं कर रहा, वो तीनों स्क्रिप्ट्स वैसी हैं जो मैंने आज तक सुनी कई कहानियों से कहीं ज्यादा बेहतर हैं. हर एक स्क्रिप्ट में कुछ ऐसा है, जो तुरंत आपका ध्यान खींच लेता है. उनके विचार और सीन्स वाकई बेहद खूबसूरत हैं.’

अरशद वारसी ने बताया कहां फंस रहा है मामला?

अरशद के मुताबिक, इन तीनों ही स्क्रिप्ट्स में अभी भी एक बेहद जरूरी चीज की कमी है. उन्होंने कहा, ‘बस वो एक छोटा सा कनेक्शन गायब है, जैसे जिग्सॉ पहेली का वो आखिरी टुकड़ा जो पूरी तस्वीर बदल देता है. जैसे ही वो एक टुकड़ा अपनी सही जगह पर फिट हो जाएगा, हम फिल्म शुरू करने के लिए बिल्कुल तैयार होंगे. फिलहाल दिक्कत ये है कि कहीं क्लाइमैक्स गायब है, तो कहीं कहानी आपस में ठीक से जुड़ नहीं पा रही है. पर मुझे पूरा भरोसा है कि हिरानी भाई देर-सवेर उसे ढूंढ ही लेंगे.’

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X