—Advertisement—

FIFA 2026: 300 किलो मछली, 6 हजार संतरे… चैंपियन बनने के लिए नॉर्वे की टीम को मिला पावर मील

Author Picture
Published On: June 26, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

FIFA World cup 2026: नॉर्वे फुटबॉल टीम 28 साल बाद फीफा विश्व कप में खेलने उतरेगी. आखिरी बार टीम 1998 में फीफा के लिए क्वालिफाई किया था. विश्व कप में टीम के खिलाड़ियों को खान-पान में कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए नॉर्वे के डेलिगेशन ने करीब 300 किलो मछली, 6 हजार संतरे और मीट का खेप अमेरिका पहुंचाया है.

Zoom

नॉर्वे फुटबॉल टीम

नई दिल्ली: फीफा विश्व कप के लिए 28 साल बाद क्वालिफाई करने वाले नॉर्वे की टीम अनोखे अंदाज में अपनी तैयारी कर रही है. इस स्कैंडिनेवियाई देश ने टूर्नामेंट के दौरान अपने खिलाड़ियों को घर जैसा माहौल देने के लिए सैकड़ों किलो पारंपरिक खाने का सामना अमेरिका भेजा है. नॉर्वे के डेलीगेशन अपनी फुटबॉल टीम के लिए 300 किलोग्राम से अधिक मछली और देश का प्रसिद्ध 116 किलोग्राम ब्राउन चीज और हजारों की संख्या में संतरे हवाई मार्ग से ग्रीन्सबोरो, नॉर्थ कैरोलिना स्थित ट्रेनिंग बेस पर पहुंचाया है.

मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड और आर्सेनल के कप्तान मार्टिन ओडेगार्ड के नेतृत्व में नॉर्वे ग्रुप-I में फ्रांस, सेनेगल और इराक के साथ लीग मैच में अपनी दावेदारी को पेश करेगा. नॉर्वे के लिए ये किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है कि देश में कई बड़े फुटबॉलर होने के बावजूद टीम को फीफा विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने में 28 साल का लंबा समय लग गया. ऐसे में नॉर्वे के फुटबॉल फैंस भी खूब उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी टीम टूर्नामेंट में बेहतर करें, लेकिन लीग स्टेज में उसके सामने फ्रांस जैसी टीमों के सामने मुश्किल चुनौती का सामना करना पड़ेगा.

स्पेशल शेफ संभाल रहे टीम के खान-पान की जिम्मेदारी

न्यूट्रिशन की देखरेख में टीम के लिए एक स्पेशल शेफ की नियुक्ति की गई है. फीफा के लिए नॉर्वे के बहुत ही प्रसिद्ध शेफ एरोन एस्पेलैंड और एरिक तुफ्ते को टूर्नामेंट के दौरान टीम के खान-पान को संभालने की जिम्मेदारी दी गई है. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खिलाड़ियों को प्रीमियम नार्वेजियन खाना मिले.

टीम के लिए की गई इस व्यवस्था को लेकर नार्वेजियन मीडिया आउटलेट से बता करते हुए अधिकारी ने कहा, “हम वही चाहते हैं जो हमारे लिए अच्छा हो और हम उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ नार्वेजियन सामग्री के साथ काम कर रहे हैं. जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत हो तब इसे परोस पाना हमारे लिए गर्व की बात है.”

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X