Last Updated:
Fifa World cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून से हो रही है, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कुछ ऐसे विवाद सामने आए हैं, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षिकत किया है. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे ही उन पांच विवाद के बारे में जिसने फैंस का मजा किरकिरा कर दिया है.
फीफा विश्व कप का आयोजन हो और उसके साथ विवाद न जुड़े ऐसा कैसे हो सकता है. फीफा 2026 की मेजबानी तीन देश अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के पास है, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही ये विवादों के कारण सुर्खियों में आ चुका है. ऐसे में आइए जानते हैं विश्व कप से पहले हुए अबतक के पांच बड़े विवाद के बारे में.

फीफा विश्व कप 2026 का सबसे पहला और बड़ा विवाद अमेरिका और ईरान के बीच चल युद्ध रहा है. एक मेजबान देश का कभी भी किसी भाग लेने वाले देश के साथ युद्ध नहीं रहा है. ऐसे में न चाहते हुए भी ईरानी टीम को अमेरिका आना पड़ेगा. इसके साथ-साथ फीफा ने ईरान के मैचों को स्थानांतरित करने से इनकार कर दिया. इससे दिक्कत ये होगी कि ईरान के हजारों फैंस फीफा में अपनी टीम को सपोर्ट करने अमेरिका नहीं जा पराएंगे, क्योंकि उन्हें वीजा ही नहीं मिल पाएगा.

फाइनल मैच के टिकट को लेकर भी टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले बवाल मचा हुआ है. फीफा फाइनल की एक सीट की कीमत करीब 2.3 मिलियन डॉलर जो करीब 23 लाख रुपए कर दिया गया है. इसके अलावा जो फैंस मैच देखने आएंगे उनको कार पार्किंग के लिए 175 डॉलर यानी 17000 रुपए तक चुकाने पड़ेंगे. ट्रेन और बसों का किराया भी बढ़ा दिया गया, जिसका फैंस विरोध कर इसे शर्मनाक और विश्वासघात बता रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फीफा विश्व कप 2026 से जुड़ा तीसरा विवाद इसके अध्यक्ष इन्फेंटिनो ने ट्रंप प्रशासन के साथ करीबी संबंध बनाए रखने को लेकर सामने आया है. उन्होंने ट्रंप को फीफा शांति पुरस्कार से सम्मानित किया और ओवल ऑफिस के लिए एक सुनहरा ट्रॉफी उपहार में दी. इस रिश्ते की तीखी आलोचना हुई है, खासकर ईरान के खिलाफ अमेरिकी नेतृत्व वाली सैन्य कार्रवाइयों के बाद जिसने वैश्विक भू-राजनीति को अस्थिर कर दिया है.

हाल ही में अमेरिका ने फीफा विश्व कप के सोमाली रेफरी को अमेरिका ने अपने देश में नहीं घुसने दिया. ओमर अब्दुलकादिर अरतान जो विश्व कप मैच में अंपायरिंग करने वाले पहले सोमाली बनने वाले थे को डिटेन कर दिया गया. सोमालिया सरकार के राजनयिक प्रयासों के बावजूद, फीफा ने पुष्टि की कि अरतान टूर्नामेंट में अंपायरिंग नहीं कर पाएंगे.

विश्व कप से पांचवां विवाद मौसम को लेकर हुआ है. कुछ दिन पहले मौसम वैज्ञानिकों के एक समूह ने फीफा को चेतावनी दी थी कि उसके वर्तमान गर्मी सुरक्षा उपाय अपर्याप्त हैं. 16 में से 14 स्टेडियमों में तापमान खतरनाक स्तर तक बढ़ सकता है जो गर्म मौसम के दौरान 40°C तक पहुंच सकता है. इससे हीट वेब होगी और खिलाड़ियों पर इसका असर भी पड़ सकता है.











