विन्ढमगंज (सोनभद्र)। मोहर्रम के अवसर पर शनिवार को विन्ढमगंज क्षेत्र में अकीदत और श्रद्धा के साथ ताजियों का जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग (अकीदतमंद )शामिल हुए और या हुसैन की सदाओं के बीच कर्बला के शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा, जहां लोगों ने ताजियों का दर्शन किया और शांति एवं भाईचारे का संदेश दिया। जुलूस के दौरान मातम, नौहाखानी तथा पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए विंढमगंज थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मुस्तैद रहा और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए।















