Last Updated:
Cristiano Ronaldo VS Lionel Messi: अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बीच मैदान पर चल रही लड़ाई फिलहाल खत्म होती नजर नहीं आ रही. मेसी के बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड को महज 24 घंटे के अंदर रोनाल्डो ने तोड़ डाला. वो वर्ल्ड कप इतिहास में एक मैच में दो गोल करने वाले सबसे उम्र दराज खिलाड़ी बन गए हैं.
24 घंटे भी नहीं टिका मेसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोनाल्डो ने कर दिया ध्वस्त
नई दिल्ली. फुटबॉल की दुनिया में मौजूदा दौर में कौन सबसे महान है अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी या फिर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ये बहस लगातार चलती रहती है. दोनों की अपनी फैन फॉलोइंग है और दोनों को ही दुनिया के सबसे महान फुटबॉलरों में गिना जाता है. मंगलवार, 23 जून को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप K के दूसरे मैच में रोनाल्डो ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस दौरान उन्होंने मेसी के रिकॉर्ड को तोड़ डाला.
उज़्बेकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में रोनाल्डो ने दो गोल दागकर वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के रूप में ब्रेस (एक मैच में दो गोल) करने का रिकॉर्ड बना दिया. वह दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी भी बन गए हैं, जिन्होंने 40 की उम्र पार करने के बाद किसी वर्ल्ड कप मैच में दो गोल किए हों. रोनाल्डो छह अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप एडिशन में गोल करने वाले अकेले खिलाड़ी हैं. उन्होंने उज़्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में पहला गोल छठे मिनट में किया. इसके बाद उन्होंने 39वें मिनट में एक और गोल कर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी.













