—Advertisement—

‘अब इंतजार नहीं हो रहा’, बहन अंशुला की शादी को लेकर एक्साइटेड हैं अर्जुन कपूर, फोटोज शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

Author Picture
Published On: June 23, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

कपूर परिवार में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और हर कोई इस खास मौके को लेकर उत्साहित नजर आ रहा है. बहन अंशुला कपूर की शादी को लेकर अर्जुन कपूर भी काफी खुश हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अभी तो जश्न की शुरुआत हुई है और अब उन्हें शादी के समारोहों का बेसब्री से इंतजार है.

नई दिल्ली. कपूर परिवार में जल्द ही शहनाइयां गूंजने वाली हैं. अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. ऐसे में परिवार में जश्न का माहौल है और अर्जुन कपूर भी अपनी खुशी छिपा नहीं पा रहे हैं.

अंशुला कपूर बीते कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. वह रोहन ठक्कर से शादी करने जा रही हैं. शादी की रस्में शुरू हो चुकी है. इसकी झलक अंशुला की कजिन शनाया कपूर और उनकी मां महीप कपूर ने दिखाई थी. उन्होंने जो फोटोज शेयर की उसमें शादी की रस्मों को सेलिब्रेट किया जा रहा था. अब भाई अर्जुन कपूर ने भी बहन की फोटोज और वीडियो शेयर की है.

अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अंशुला और रोहन की सगाई से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. इसके साथ उन्होंने बहन के लिए एक प्यारा और भावुक नोट भी लिखा. उन्होंने कहा, ‘अंश, अभी तो जश्न की शुरुआत हुई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अपने नोट में अर्जुन ने लिखा है कि अभी तो सिर्फ एक शाम बीती है और मुझे लग रहा है कि ये खूबसूरत पल बहुत जल्दी गुजर जाएंगे. मैं तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं और अब शादी का इंतजार नहीं हो रहा.

हाल ही में अंशुला और रोहन की शादी की रस्मों की शुरुआत माता की चौकी के साथ हुई. इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो महीप कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किए. उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, “शादी की शुरुआत… जय माता दी.

अंशुला ने भी इस समारोह की कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर कीं और बताया कि शादी के जश्न की शुरुआत रोहन के परिवार की ओर से आयोजित माता की चौकी से हुई. उन्होंने कहा कि इस मौके पर फुलकारी दुपट्टा पहनना उनके लिए बेहद खास रहा, क्योंकि यह पंजाबी परंपरा, संस्कृति और बड़ों के आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है.

अंशुला ने अपने पोस्ट में लिखा कि रोहन के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता था. समारोह में अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, महीप कपूर और संजय कपूर समेत कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए.

बता दें कि अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी को लेकर परिवार और फैंस दोनों काफी उत्साहित हैं. शादी के बाकी कार्यक्रम भी जल्द शुरू होने वाले हैं, जिनका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X