—Advertisement—

फीफा वर्ल्ड कप: हार से ज्यादा सांप के डसने के डर से परेशान वर्ल्ड चैंपियन टीम, खिलाड़ियों के बीच दहशत का माहौल

Author Picture
Published On: June 24, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

जर्मनी टीम के  फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए मौजूदा फीफा वर्ल्ड कप में सिर्फ रणनीति और विरोधी टीम ही चिंता का विषय नहीं हैं. उन्हें इस बात की भी फिक्र सता रही है कि घास में “क्या छिपा हो सकता है”, क्योंकि उन्होंने अपने बेस कैंप (विंस्टन-सेलम, नॉर्थ कैरोलिना) में एक सांप देखा है.

Zoom

फीफा वर्ल्ड कप में जर्मनी के प्रैक्टिस सेशन के दौरान खिलाड़ियों ने देखा सांप, टीम परेशान

नई दिल्ली. फीफा वर्ल्ड कप की खुमारी धीरे धीरे अपने चरम की तरफ जा रही है वहीं टॉप टीमें अपने धमक का एहसास करा रही है. इन बड़ी टीमों में से एक जर्मनी टीम के  फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए मौजूदा फीफा वर्ल्ड कप में सिर्फ रणनीति और विरोधी टीम ही चिंता का विषय नहीं हैं. उन्हें इस बात की भी फिक्र सता रही है कि घास में “क्या छिपा हो सकता है”, क्योंकि उन्होंने अपने बेस कैंप (विंस्टन-सेलम, नॉर्थ कैरोलिना) में एक सांप देखा है. जर्मनी के कप्तान जोशुआ किमिच ने इस रेंगने वाले खतरे को लेकर खुलकर बात की, और BBC की रिपोर्ट के मुताबिक स्विट्जरलैंड और नॉर्वे की टीमों ने भी इसी तरह की शिकायतें की हैं.

किमिच ने कहा, “जर्मनी में आप रणनीति, चोट और अगले विरोधी के बारे में सोचते हैं यहां आपको इस बारे में भी सोचना पड़ता है कि घास में क्या छिपा हो सकता है. ब्रिटिश वेबसाइट ने यह भी बताया कि किमिच और उनके साथियों का सामना एक “कॉपरहेड” सांप से हुआ, जो नॉर्थ कैरोलिना में पाया जाने वाला एक जहरीला सांप है. रिपोर्ट में कहा गया कि स्विस टीम ने अपने सैन डिएगो कैंप के बाहर एक खास इलाके को “स्नेक एरिया” के रूप में चिन्हित कर रखा था.

सांप के साएं में फीफा वर्ल्ड कप

किमिच ने बताया कि जैसे ही टीम को पता चला कि सांप जहरीला है, चिंता बढ़ गई. उन्होंने कहा,हमने कल एक सांप देखा और हमें बताया गया कि वह जहरीला है अगर वह काट ले, तो आपको अस्पताल जाना पड़ेगा. मुझे नहीं लगता कि आप मरेंगे, लेकिन यह निश्चित रूप से खतरनाक है. मुझे लगता है कि अगर आप गलती से ऐसे सांप पर पैर रख दें,तो परिणाम बुरा हो सकता है. उन्होंने आगे कहा,इसी वजह से हम यहां जानवरों से दूरी बनाने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे यहां के लोगों का सम्मान है, लेकिन जर्मनी में मुझे लगता है कि इतने खतरनाक जानवर नहीं होते.

जर्मनी टीम का जलवा 

चार बार की चैंपियन जर्मनी ने अपने अभियान की शुरुआत डेब्यू करने वाली कुराकाओ टीम को 7-1 से हराकर की. उनका अगला मुकाबला 21 जून को आइवरी कोस्ट से होगा. किमिच ने कहा,
“जैसे ही आपको पता चलता है कि यह किस तरह का सांप है और काटने पर क्या हो सकता है, यह मजाक बिल्कुल नहीं लगता. उन्होंने आगे कहा,हम यहां दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी करने आए हैं, और अचानक खिलाड़ी हर कदम रखने से पहले जमीन की तरफ देखने लगते हैं. नॉर्वे के कप्तान क्रिस्टियन थॉर्स्टवेड्ट ने भी कहा कि उन्हें यह जानकर बिल्कुल अच्छा नहीं लगा कि नॉर्थ कैरोलिना में कॉपरहेड सांप आम हैं.

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X