—Advertisement—

‘तुम चुप रहो, शर्म करो…’ गाजा पर इजरायली दूत और महिला अफसर के बीच तू तू- मैं मैं, UN में मछली बाजार जैसा झगड़ा

Author Picture
Published On: June 24, 2026

—Advertisement—

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इजरायल और यूएन अधिकारियों के बीच खूब झगड़ा देखने को मिला. इजरायल को ब्लैकलिस्ट किए जाने पर इजरायली राजदूत डैनी डैनन ने यूएन अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाया. इस दौरान उनकी प्रमीला पैटन और वेनेसा फ्रेजियर से तीखी बहस हुई, जिससे कूटनीतिक मर्यादाएं भी टूटती दिखीं. इस दौरान ऐसा झगड़ा देखने को मिला, जैसे यूएन का यह मंच मानो कोई मछली बाजार हो.

Zoom

इजरायल के राजदूत डैनी डैनन और संयुक्त राष्ट्र की वरिष्ठ अधिकारी वेनेसा फ्रेजियर के बीच तीखी बहस देखी गई.

संयुक्त राष्ट्र (UN) मुख्यालय में शुक्रवार को एक बैठक में खूब गरमा-गर्मी देखने को मिली. यहां इजरायल के राजदूत डैनी डैनन और संयुक्त राष्ट्र की वरिष्ठ अधिकारी प्रमीला पैटन के बीच तीखी बहस छिड़ गई. यह बैठक संघर्ष क्षेत्रों में यौन हिंसा के उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर आयोजित की गई थी. इस दौरा दोनों अधिकारी के बीच ऐसा झगड़ा देखने को मिला, जैसे यूएन का यह मंच मानो कोई मछली बाजार हो,

‘इजरायल विरोधी एजेंडा’

डैनन ने प्रमीला पैटन से इस्तीफे की मांग करते हुए उन पर इजरायल के खिलाफ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया. हाल ही में पैटन की रिपोर्ट में पहली बार इजरायल को संघर्ष क्षेत्रों में यौन हिंसा से जुड़े आरोपों के मामले में ब्लैकलिस्ट किया गया है. डैनन ने कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरेस के इजरायल विरोधी एजेंडे के आगे झुककर यह रिपोर्ट तैयार की है.डैनन ने गुतेरेस का ज़िक्र करते हुए कहा, ‘आप इजरायल को निशाना बनाने के महासचिव के जुनून के आगे झुक गईं.’

Related News
Home
Facebook
Telegram
X