Last Updated:
फीफा विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में इंग्लैंड ने क्रोएशिया के खिलाफ 4-2 से धमाकेदार जीत हासिल की. इंग्लैंड की इस जीत में दिग्गज प्लेयर हैरी केन ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया. हैरी केन ने मैच में दो गोल किए. इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्याजा गोल दागने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है.
हैरी केन ने क्रोएशिया के खिलाफ किया दो गोल
नई दिल्ली: हैरी केन के दमदार खेल से इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में क्रोएशिया को 4-2 से हराया. हैरी केन ने मैच में 2 गोल किए. इसके साथ ही उन्होंने विश्व कप फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने के इंग्लैंड के रिकॉर्ड की बराबरी की. हैरी केन ने 12वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला. उन्होंने इसके बाद 42वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया. मार्टिन बटुरिना (36वें) और पीटर मूसा ने पहले हाफ में गोल करके क्रोएशिया को मुकाबले में बनाए रखा. मूसा ने अपना गोल पहले हाफ के इंजरी टाइम के अंतिम क्षणों में किया.
लेकिन जूड बेलिंघम (47वें) ने दूसरे हाफ के दो मिनट बाद ही इंग्लैंड को निर्णायक बढ़त दिला दी. मार्कस रैशफोर्ड ने 85वें मिनट में बढ़त को और मजबूत कर दिया. इन दोनों टीम के बीच 2018 में सेमीफाइनल में मुकाबला हुआ था जिसे क्रोएशिया ने जीता था लेकिन यहां इंग्लैंड की टीम बेहतर साबित हुई. मध्यांतर तक स्कोर 2-2 से बराबरी पर था, लेकिन इंग्लैंड ने इसे 3-2 से अपने पक्ष में करने में देर नहीं लगाई.
विश्व कप में हैरी केन के नाम अब कुल 10 गोल
बेलिंघम ने इलियट एंडरसन से एक लंबा पास लिया और एक डिफेंडर और गोलकीपर डोमिनिक लिवकोविच को छकाते हुए गोल कर दिया. केन अब विश्व कप में 10 गोल कर चुके हैं. उन्होंने 1986 और 1990 के टूर्नामेंट में खेलने वाले गैरी लाइनकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. इस 32 वर्षीय खिलाड़ी का पहला गोल पेनल्टी किक पर मिले दूसरे मौके पर आया. लिवकोविच ने उनका पहला शॉट रोक दिया था लेकिन इसे वीडियो समीक्षा से पता चला कि जब केन ने गेंद पर शॉट मारा तब गोलकीपर के दोनों पैर गोल लाइन से बाहर थे.
केन ने दूसरे प्रयास में भी दाहिने पोस्ट की ओर उसी दिशा में शॉट लगाया, जबकि लिवकोविक ने दूसरी दिशा में यानि अपनी दाहिनी ओर छलांग लगाई. पेनल्टी तब दी गई जब अपने पांचवें विश्व कप में खेल रहे 40 वर्षीय मिडफील्डर लुका मोड्रिक ने नोनी माडुएके की जांघ पर लात मारी. केन ने डेक्लन राइस के कॉर्नर किक पर जोरदार हेडर लगाकर दूसरा गोल किया और इस तरह से लाइनकर के रिकॉर्ड की बराबरी की. केन के अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या 81 हो गई है. इंग्लैंड का अगला मैच मंगलवार को फॉक्सबोरो, मैसाचुसेट्स में घाना से होगा, जबकि क्रोएशिया उसी दिन टोरंटो में पनामा का सामना करेगा.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें













