—Advertisement—

अभी खेल खत्म नहीं हुआ… फ्लॉप शो के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो का करारा पलटवार, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Author Picture
Published On: June 23, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

फीफा विश्व कप 2026 में पुर्तलाग की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 45वीं रैंकिंग वाली कांगो के खिलाफ टीम को 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा. इस मैच में फैंस को पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उनसे गोल नहीं हो पाया. अपनी निराशाजक प्रदर्शन से रोनाल्डो भी काफी दुखी नजर आए और सोशल मीडिया पर वापसी की उम्मीद जताई है.

Zoom

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो

नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन से पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुखी हैं. एक तरफ जहां दुनिया के स्टार खिलाड़ियों ने विश्व कप फुटबॉल के अपने पहले मैच में शानदार खेल का नजारा पेश किया तो वहीं छठी बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे रोनाल्डो पूरी तरह से फ्लॉप रहे. कांगो के खिलाफ मैच के बाद रोनाल्डो ने स्वीकार किया कि उनकी टीम को 1-1 से ड्रॉ खेलने की उम्मीद नहीं थी.

इस विश्व कप में लियोनेल मेस्सी, किलियन एमबाप्पे और एर्लिंग हालैंड ने अपने-अपने शुरुआती मैचों में गोल करके अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई लेकिन रोनाल्डो गोल करने में नाकाम रहे. इस साल के विश्व कप में विनीसियस जूनियर, क्रिश्चियन पुलिसिच, विक्टर ग्योकेरेस और हैरी केन जैसे खिलाड़ियों ने भी शुरुआती मैचों में गोल किए हैं, ऐसे में रोनाल्डो का गोल न कर पाना और भी चौंकाने वाला है.

सोशल मीडिया पर रोनाल्डो ने दी प्रतिक्रिया

पुर्तगाल के महान खिलाड़ी रोनाल्डो हालांकि मेस्सी के साथ छह विश्व कप में खेलने वाले खिलाड़ी बन गए. लेकिन अर्जेंटीना के कप्तान के हैट्रिक लगाने के एक दिन बाद रोनाल्डो कुछ मौके चूक गए. रोनाल्डो ने मैच के बाद पत्रकारों से बात नहीं की, लेकिन उन्होंने एक्स पर मैच के बारे में पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, ‘‘यह वैसी शुरुआत नहीं थी जैसी हम चाहते थे, लेकिन अभी खेल खत्म नहीं हुआ है. हिम्मत रखो और अगले मैच पर ध्यान केंद्रित करो.’’

पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज से पूछा गया कि क्या उन्होंने को रोनाल्डो को शुरुआती एकादश से बाहर रखने पर विचार किया था. मार्टिनेज ने कहा, ‘‘जब आपको गोल की सबसे ज्यादा जरूरत हो, तब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर को बाहर रखना समझदारी नहीं होती है. हमारे लिए क्रिस्टियानो का अनुभव महत्वपूर्ण है.’’

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X