Last Updated:
FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 के ओपनिंग मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए बुरी तरह से फ्लॉप रहे. पुर्तगाल का ये मुकाबला कांगो के खिलाफ थे. दोनों टीमों के बीच यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. अपना छठा विश्व कप खेल रहे रोनाल्डो मुकाबले में एक भी गोल नहीं दाग सके.
पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो
नई दिल्ली: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो फीफा विश्व कप 2026 के ओपनिंग मैच में मैदान पर उतरे तो पूरा स्टेडियम में उनके नाम से गूंज उठा, लेकिन करियर के छठे वर्ल्ड कप के पहले मैच में उन्होंने फैंस को निराश कर दिया. कांगों के खिलाफ मैच में रोनाल्डों में वो तेजी और धार देखने को नहीं मिली, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. यही कारण है कि पुर्तगाल को कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा.
41 साल के रोनाल्डो लंबे समय तक मैदान पर वैसे ही एक दर्शक बने रहे जैसे कि स्टैंड्स में बैठे वे लोग जो फुटबॉल मैच देखने के बजाय एक महान खिलाड़ी को निहारने आए थे. मैच में पुर्तगाल के कप्तान के पास गोल करने का एक बेहतरीन मौका भी आया था, लेकिन उसमें भी वह चूक गए. इसके कारण टीम के कोच पर सवाल उठने लगे की जब रोनाल्डो फॉर्म में नहीं थे तो उन्हें पूरे मैच में मैदान पर क्यों रहने दिया गया.
रोनाल्डो ने की मेसी के रिकॉर्ड की बराबरी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो बेशक कांगो के खिलाफ मैच में अपनी टीम के लिए गोल नहीं दाग सके, लेकिन उन्होंने अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी के रिकॉर्ड की बरबारी कर ली. दरअसल, मेसी अपने करियर का छठा विश्व कप खेल रहे हैं और रोनाल्डों के करियर का भी यह छठा विश्व कप है. हालांकि, मेसी अपने छठे विश्व कप के ओपनिंग मैच में पूरी तरह से छा गए. मेसी ने अपने पुराने दिनों की याद ताजा कराते हुए पहला वर्ल्ड कप हैट्रिक जमाया और अकेले दम पर अर्जेंटीना को मैच जिताया, वहीं रोनाल्डो अपने पुराने रूप की महज एक परछाईं नजर आए.
मैच में डिएगो जोटा को दी गई श्रद्धांजलि
पुर्तगाल और कांगो के बीच हुए मुकाबले में डिएगो जोटा को श्रद्धांजलि दी गई. पुर्तगाल के राष्ट्रगान के अंत में बड़ी स्क्रीन पर डिएगो जोटा की एक तस्वीर दिखाई दी. टीवी कैमरों का रुख स्टैंड में बैठे उनके माता-पिता की तरफ हुआ जो पिछले जुलाई में एक कार दुर्घटना में डिएगो और उनके भाई आंद्रे सिल्वा दोनों को खोने का शोक मना रहे थे.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें












