Last Updated:
मोहम्मद सालाह के धमाकेदार प्रदर्शन से मिस्त्र ने न्यूजीलैंड को लीग स्टेज के मुकाबले में 3-1 से रौंद दिया. मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 15वें मिनट में ही पहला गोल दाग दिया था, लेकिन उसके बाद फिर मिस्त्र के खिलाड़ियों ने ऐसा पलटवार किया कि कीवी टीम पूरी तरह से पस्त हो गई. मोहम्मद सलाह मिस्त्र की जीत के हीरो रहे.
मोहम्मद सलाह ने मिस्त्र को दिलाई फीफा विश्व कप में जीत
नई दिल्ली: स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह के दमदार खेल से मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर विश्व कप फुटबॉल में अपनी पहली जीत दर्ज की. सालाह ने 67वें मिनट में अपना 68वां अंतरराष्ट्रीय गोल करने के साथ ही अपनी टीम की जीत को सुनिश्चित कर दी. इस जीत के बाद बीसी प्लेस वैंकूवर में खचाखच भरे स्टेडियम में लाल रंग की जर्सी पहने मिस्र के फैंस इससे रोमांचित हो गए. इसके गोल के बाद सालाह 85वें मिनट में मैदान से बाहर चले गए. सालाह जब मैदान से बाहर निकले तो दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया.
इस जीत के साथ मिस्र ग्रुप जी में शीर्ष पर पहुंच गया है, लेकिन अभी तक नॉकआउट राउंड में उसकी जगह पक्की नहीं हुई है. मिस्र को शुक्रवार को सिएटल में ईरान के खिलाफ निर्णायक मैच खेलना है, जिसमें उसे आगे बढ़ने के लिए कम से कम ड्रॉ जरूरत होगी. मिस्र चार साल पहले कतर में हुए विश्व कप में नहीं खेल पाया था. वह चौथी बार विश्व कप में भाग ले रहा है. सालाह ने 2018 में रूस में खेले गए विश्व कप में दो गोल किए थे.
न्यूजीलैंड ने 15वें मिनट में दाग दिया था गोल
मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बढ़त हासिल की थी, लेकिन वह इसे बरकरार नहीं रख पाया. फिन सुरमन ने 15वें मिनट में टिम पेन की कॉर्नर किक पर हेडर से गोल करके न्यूजीलैंड को बढ़त दिलाई थी. खेल के 35वें मिनट में उमर मरमौश ने सालाह को फ्री किक दी, लेकिन वह गोल से थोड़ी दूर से निकलकर साइड नेट में जा लगी. मिस्र ने 58वें मिनट में बराबरी का गोल किया जब मुस्तफा ज़िको ने सुरमन और पेन के बीच जगह बनाते हुए हेडर से गोल दागा. सालाह ने ज़िको के पास पर गोल किया, जिससे वह मिस्र की तरफ से सर्वाधिक गोल करने के कोच होसाम हसन के रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ एक गोल दूर रह गए हैं. मिस्र की तरफ से तीसरा गोल 82वें मिनट में ट्रेज़ेगुएट ने हेडर से किया.
मिस्र के हम्दी फाथी को पहले हाफ के आखिर में चोटिल हो जाने के कारण मैदान से बाहर ले जाया गया. उनकी जगह रामी राबिया को मैदान में उतारा गया. मिस्र ने बेल्जियम के खिलाफ अपना पहला मैच 1-1 से ड्रॉ खेला था. न्यूजीलैंड ने भी ग्रुप जी के पहले मैच में ईरान के खिलाफ दो बार बढ़त बनाई, लेकिन आखिर में उसे 2-2 से ड्रॉ से संतोष करना पड़ा था. इससे पहले कैलिफोर्निया के इंगलवुड में ईरान और बेल्जियम के बीच मैच गोलरहित ड्रॉ रहा. न्यूजीलैंड शुक्रवार को वैंकूवर में बेल्जियम का सामना करेगा.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें













