—Advertisement—

होर्मुज पर होगा कब्‍जा, न‍िकल नहीं पाओगे…ट्रंप की गली के गुंडे के अंदाज में धमकी

Author Picture
Published On: June 23, 2026

—Advertisement—

होमदुनियाअमेरिका

होर्मुज पर होगा कब्‍जा, न‍िकल नहीं पाओगे…ट्रंप ने दी गली के गुंडे जैसी धमकी

Last Updated:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया कि उन्होंने शनिवार रात ईरानी अधिकारियों से बात की. उन्होंने होर्मुज को बंद करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ चेतावनी दी. साथ ही धमकी दी कि अगर ईरान ने ऐसा कोई कदम उठाया तो वे इस पर कब्जा कर लेंगे और टोल वसूलेंगे. दावा किया कि कॉरिडोर से गुजरने वाले तेल निर्यात का 20% हिस्सा ले सकता है.

Zoom

AI Generated Photo.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज को बंद करने की कोशिश पर बड़ा हर्जाना चुकाने की बात कही है. इसमें पहले ईरान ने होर्मुज को बंद करने की बात कही है. अब डोनाल्ड ट्रंप ने ये बयान दिया है. ट्रंप का दावा है कि ऐसा हुआ तो अमेरिका कड़ा कदम उठाएगा. ये बयान उस समय आया जब दोनों देशों में स्विट्जरलैंड में न्यूक्लियर डील पर बात हो रही है.

ईरान की दी सख्त चेतावनी

फॉक्स न्यूज से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरानी अधिकारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि एक बार तुम इसे बंद तो करो, फिर तुम्हारे पास कोई देश नहीं बचेगा. ईरान ने इसे होर्मुज बंद करने की कोशिश की तो अमेरिका रक्षक बन सकता है. अगर हमें जरूरत पड़ी, तो हम होर्मुज पर कब्जा कर सकते हैं. इस कॉरिडोर से गुजरने वाले तेल निर्यात का 20% हिस्सा देना होगा.

ट्रंप ने कहा कि होर्मुज पूरी दुनिय के लिए तेल व्यापार का बेहद अहम मार्ग है और इसे बंद करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तेहरान समझौते के रास्ते पर नहीं आता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.

अमेरिका के पास कई विकल्प: ट्रंप

ट्रंप से पूछा गया कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजश्कियान ने कहा कि वे देश यूरेनियम एनरिचमेंट का अपना अधिकार नहीं छोड़ेगा और अमेरिका को इसे मानना होगा. इस पर जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान को अपने रुख पर दोबारा विचार करना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि यदि कोई अंतिम समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका के पास कई विकल्प मौजूद हैं.

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधियों के बीच स्विट्जरलैंड में उच्च स्तरीय वार्ता हुई है. यह पिछले कई हफ्तों में दोनों देशों के बीच पहली आमने-सामने की बातचीत थी. वार्ता में ईरान के परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. तेल निर्यात के संबंध में ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ एमओयू के चलते कल फारस की खाड़ी से 19 मिलियन बैरल कच्चे तेल की निकाला गया है.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X