—Advertisement—

Lionel Messi World Record: लियोनल मेसी ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने

Author Picture
Published On: June 23, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Lionel Messi world record in fifa world cup: दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है. ऑस्ट्रिया और अर्जेंटीना के मुकाबले में मेसी ने जैसे ही मैच का पहला दागा, वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने गए. उनका यह फीफा वर्ल्ड कप में 17वां गोल था, जिससे जर्मनी के दिग्गज स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस (16 गोल) का ऐतिहासिक रिकॉर्ड टूट गया.

Zoom

मेसी ने दागा फीफा वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड 17वां गोल.

नई दिल्ली. लियोनल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए एक और बड़ा करिश्मा कर दिया है. वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया के बीच डलास में खेले गए ग्रुप-जे के मुकाबले में मेसी ने इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर कब्जा जमाया. पेनल्टी मिस करने के बाद मेसी ने मैच का पहला गोल दागा, जिससे न सिर्फ अर्जेंटीना ने 1-0 की लीड ली, बल्कि मेसी को इतिहास का सबसे ज्यादा गोल करने वाला स्टार बना दिया. मेसी का यह फीफा वर्ल्ड कप में 17वां गोल था.

क्लोस का रिकॉर्ड ध्वस्त, फोंटेन-जैरजिन्हो की बराबरी
38 वर्षीय लियोनल मेसी ने वर्ल्ड कप में अपना 17वां गोल दागकर जर्मनी के दिग्गज स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस (16 गोल) के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. मेसी की फॉर्म का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस गोल के साथ ही उन्होंने लगातार 6 वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. अब वह फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील के जायरजिन्हो के साथ संयुक्त रूप से इस खास क्लब में शामिल हो गए हैं.

पेनल्टी मिस करने के बाद रचा इतिहास
मैच के 9वें मिनट में ही लियोनल मेसी के पास इतिहास रचने का मौका आया था. ऑस्ट्रिया के पेनाल्टी बॉक्स में लुटारो मार्टिनेज के साथ फाउल हुआ, जिसके बाद लंबी वीएआर जांच के बाद अर्जेंटीना को पेनाल्टी मिली. हालांकि, मेसी इस पेनाल्टी को गोल में बदलने से चूक गए. आसान मौका चूकने के बाद वह काफी निराश भी नजर आए थे. हालांकि, इसके बाद उन्होंने के जबदस्त गोल कर दिखा दिया कि वह क्यों दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर कहे जाते हैं.

पहले मैच में हैट्रिक तोड़ा था रोनाल्डो का रिकॉर्ड
ठीक एक हफ्ते पहले ही मेसी ने वर्ल्ड कप डेब्यू के 20 साल पूरे किए हैं, जहां वह अर्जेंटीना के लिए वर्ल्ड कप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे. मौजूदा वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में मेसी ने हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा था. मेसी (38 साल) वर्ल्ड कप इतिहास में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड रोनाल्डो (33 साल) के नाम था. इतना ही नहीं, अर्जेंटीना की जर्सी में यह मेसी की 11वीं हैट्रिक थी. इसके साथ ही उन्होंने रोनाल्डो के 10 अंतरराष्ट्रीय हैट्रिक के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए मेंस इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा हैट्रिक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X