—Advertisement—

इसे कहते हैं खेल के लिए प्यार… वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली जगह तो स्टॉल लगाकर फैंस को स्टीकर बांट रहा है इंग्लैंड का ये डिफेंडर

Author Picture
Published On: June 22, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

इंग्लैंड के स्टार डिफेंडर हैरी मैगुआयर इन दिनों एक अलग कारणों से चर्चा में हैं. हैरी मैगुआयर को इंग्लैंड के विश्व कप टीम में शामिल नहीं किया गया, लेकिन इसके बावजूद वह टूर्नामेंट के रंग में रंग गए हैं. दरअसल, हैरी मैगुआयर को न्यूयॉर्क सिटी में फैंस को पैनीनी स्टीकर और एलबन बांटते हुए देखा गया.

Zoom

हैरी मैगुआयर ने फैंस को बांटे स्टीकर

नई दिल्ली: किसी खिलाड़ी के लिए उसका खेल कितना मायना रखता है वो इंग्लैंड के स्टार डिफेंडर हैरी मैगुआयर से सीखना चाहिए. फीफा विश्व कप 2026 में हैरी मैगुआयर को इंग्लैंड के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया. वजह जो भी रहा हो, लेकिन हैरी मैगुआयर के लिए ये दिन तोड़ देना वाला था. हालांकि, हैरी मैगुआयर इससे आगे बढ़ गए हैं और अब वह अपनी टीम बाहर से सपोर्ट कर रहे हैं. मैनचेस्टर यूनाइटेड के डिफेंडर हैरी मैगुआयर इंग्लैंड के मैनेजर थॉमस ट्यूशेलकी टीम में जगह न मिलने के बावजूद विश्व कप के रंग में रंगे नजर आए.

दरअसल, न्यूयॉर्क शहर में हैरी मैगुआयर फैंस के कार्यक्रमों में शामिल हुए और उन्हें स्टिकर एल्बम बांटते हुए देखा गया. मैगुआयर ने पहले स्वीकार किया था कि इंग्लैंड के कोच द्वारा नजरअंदाज किए जाने पर वह स्तब्ध और दुखी थे, लेकिन उन्होंने सकारात्मक रुख बनाए रखा और टीम का समर्थन करने, फैंस से जुड़ने तथा गैरी लिनकर के पॉडकास्ट द रेस्ट इज फुटबॉल में शामिल होने के लिए अमेरिका रवाना हो गए.

स्टार खिलाड़ी को देख भावुक हो गए कुछ फैंस

33 साल के इस खिलाड़ी को रॉकफेलर सेंटर में पनीनी स्टिकर बांटते हुए देखा गया, जिसके बाद वह टाइम्स स्क्वायर के पास यूनाइटेड की थीम वाले एक फैन-बार में फैंस से मिलने-जुलने और सवाल-जवाब के एक सेशन के लिए पहुंचे. एक इंस्टाग्राम स्टोरी में, मैगुआयर ने फैंस के साथ पोज देते हुए कहा, “दुनिया भर में फैंस को देखना हमेशा अच्छा लगता है.”

Related News
Home
Facebook
Telegram
X