—Advertisement—

,

पिता-पुत्र के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, डंडे से वार कर पिता की हत्या, आरोपी पुत्र हिरासत में

Author Picture
By Prem ChandWriter
Published On: June 22, 2026

—Advertisement—

पिता-पुत्र के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, डंडे से वार कर पिता की हत्या, आरोपी पुत्र हिरासत में

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पकरी में रविवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आपसी विवाद के दौरान एक पुत्र पर अपने ही पिता की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।

मृतक की पत्नी चंद्रावती के अनुसार, उनके पुत्र सोनू कुमार, पुत्र श्रीनाथ, निवासी ग्राम पकरी, थाना विंढमगंज, का अपने पिता श्रीनाथ से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान सोनू कुमार ने डंडे से हमला कर अपने पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन एवं ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, तब तक श्रीनाथ की हालत गंभीर हो चुकी थी और उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद थाना प्रभारी संतोष सिंह एवं उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू कुमार को हिरासत में ले लिया।

ग्रामीणों के अनुसार, सोनू कुमार की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं बताई जा रही थी। बताया जाता है कि वह अक्सर असामान्य व्यवहार करता था तथा बड़बड़ाता रहता था। हालांकि, उसकी मानसिक स्थिति के संबंध में आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X