—Advertisement—

Nora Fatehi On Sarke Chunar Song Controversy | Nora Fatehi Controversy | नोरा फतेही का गाना विवाद

Author Picture
Published On: March 19, 2026

—Advertisement—

Nora Fatehi On Sarke Chunar Song Controversy: बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों अपनी फिल्म ‘केडी: द डेविल’ (KD: The Devil) के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर चौतरफा घिर गई हैं. संसद से लेकर सड़क तक इस गाने की अश्लीलता पर पहले ही बवाल मचा था, लेकिन अब इस मामले ने धार्मिक मोड़ ले लिया है. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित ‘मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता’ ने इस गाने को लेकर नोरा फतेही के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है.

शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहिम हुसैन द्वारा जारी इस फतवे में गाने की सामग्री को बेहद आपत्तिजनक और इस्लामी शिक्षाओं के खिलाफ बताया गया है.

फतवे में क्या कहा गया?
मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता ने अपने आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया है कि इस्लाम हया (लज्जा) और अच्छे अखलाक (आचरण) की तालीम देता है. फतवे के मुताबिक, ‘अश्लील गाने, नृत्य और आपत्तिजनक दृश्य बनाना या उनमें भाग लेना इस्लाम में ‘हराम’ और ‘गुनाह-ए-कबीरा’ (बड़ा पाप) है. फतवे में आगे कहा गया है कि कलाकार चाहे किसी भी धर्म का हो, अगर वह इस तरह के कृत्यों में शामिल होता है जैसा कि नोरा फतेही के मामले में देखा गया… तो वह इस्लामी उसूलों के खिलाफ है.

संस्था ने सरकार से मांग की है कि समाज में अश्लीलता फैलाने वाले ऐसे कंटेंट पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही, आम जनता से अपील करते हुए कहा कि ऐसे कंटेंट का बहिष्कार करें और अपने परिवार व नई पीढ़ी को इससे सुरक्षित रखें.

नोरा फतेही का बड़ा खुलासा: ‘मेरे साथ धोखा हुआ, AI का इस्तेमाल किया’
इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है. नोरा का दावा है कि उन्हें इस ‘अश्लील’ हिंदी वर्जन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. एक्ट्रेस ने मेकर्स पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा,

मैंने यह गाना 3 साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था. मुझे कन्नड़ नहीं आती, इसलिए मैं ट्रांसलेशन के लिए पूरी तरह मेकर्स पर निर्भर थी. उन्होंने मुझे जो बताया, वो बिल्कुल भी वल्गर नहीं था. लेकिन अब बिना मेरी परमिशन के इसका हिंदी वर्जन रिलीज कर दिया गया, जिसकी लिरिक्स वाकई बहुत खराब हैं.

नोरा ने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो में उनकी और संजय दत्त की जो तस्वीरें दिख रही हैं, वे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा बनाई गई हैं. उन्होंने कहा कि लॉन्च इवेंट में गाना देखकर वह खुद हैरान रह गई थीं और उन्होंने डायरेक्टर से अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी.

संसद में गूंजी अश्लीलता की गूंज, केंद्र सरकार ने लिया एक्शन
यह मामला सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा. संसद में भी समाजवादी पार्टी के नेता आनंद भदोरिया ने इस गाने की अश्लील भाषा का मुद्दा उठाया. जवाब में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सदन को भरोसा दिलाया कि सरकार समाज, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने जानकारी दी कि विवादित गाने पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है और इसे यूट्यूब से हटा दिया गया है.

NCW और मानवाधिकार आयोग की भी टेढ़ी नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाने को लेकर केवल धार्मिक संगठन ही नहीं, बल्कि संवैधानिक संस्थाएं भी सख्त हैं. राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने पहले ही नोटिस जारी किया था, वहीं अब नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) ने भी सेंसर बोर्ड, गूगल इंडिया और आईटी मंत्रालय को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X