Last Updated:
एक्टिंग की दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस सेलिना जेटली 15 साल बाद फिर से इडंस्ट्री में कमबैक कर रही हैं. नेशनल अवॉर्ड विजेता राम कमल मुखर्जी की बायोपिक में वह दमदार अवतार में नजर आएंगी. वह फिल्म में सिस्टर निवेदिता की भूमिका में नजर आएंगी.
सेलिना ने की बड़ी घोषणा
नई दिल्ली. सेलिना जेटली काफी समय से बॉलीवुड से दूर थीं. अब वह इंडस्ट्री में कमबैक कर रही हैं. बीते काफी समय से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं.अब वह एक बार फिर चर्चा का हिस्सा बन गई हैं. इस बार वह प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में है.वह जल्द ही सिस्टर निवेदिता पर बनी बायोपिक में नजर आने वाली हैं.
15 साल के लंबे ब्रेक के बाद अब उनके फैंस उन्हें फिर से फिल्मों में देख पाएंगे. यूं तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से ही जिस तरह का काम किया, उससे अपने चाहने वालों का दिल जीता है. लेकिन अब काफी समय बाद वह फिर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है.
सेलिना ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
सेलिना जेटली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर फैंस को जानकारी दी थी कि वह सिस्टर निवेदिता का किरदार में नजर आने वाली हैं. अरित्र दास और सर्बानी मुखर्जी फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, एक कहावत है कि मां काली आपको बर्बाद करने के लिए नहीं तोड़तीं. सब कुछ झूठा हट जाए, इसलिए वह आपको तोड़ती है. इस बात तक पहुंचने के लिए मुझे काफी कुछ झेलना पड़ा है. मैं अपने दोस्त और नेशनल अवॉर्ड विनर राम कमल मुखर्जी की फिल्म से फिर से वापसी कर रही हूं, जिसमें मैं सिस्टर ‘निवेदिताकी’ भूमिका जीती नजर आऊंगी.’
View this post on Instagram












