—Advertisement—

लियोनेल मेसी को लगी पैर में चोट, गैरमौजूदगी पड़ी इंटर मियामी को भारी, ऑरलैंडो से 4-1 से हारी

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Lionel Messi: ऑरलैंडो सिटी ने इंटर मियामी को 4-1 से हराया, लियोनेल मेसी चोट के कारण अनुपस्थित थे. ऑरलैंडो के लुइस मुरील और मार्टिन ओजेडा ने महत्वपूर्ण गोल किए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

लियोनेल मेसी

ऑरलैंडो: इंटर मियामी को सुपरस्टार लियोनेल मेसी की अनुपस्थिति में मेजर लीग सॉकर फुटबॉल टूर्नामेंट के एक मैच में ऑरलैंडो सिटी से 4-1 से करारी हार का सामना करना पड़ा.

मेसी दाहिने पैर में चोट लगने के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए और मियामी को उनकी बड़ी कमी खली.

इस 38 वर्षीय खिलाड़ी को यह चोट दो अगस्त को नेकाक्सा के खिलाफ लीग कप मैच में लगी थी. मेसी ने अपने क्लब के 23 मैचों में से 18 मैच में खेलते हुए 18 गोल किए हैं.

ऑरलैंडो सिटी की तरफ से लुइस मुरील ने प्रत्येक हाफ में एक गोल किया जबकि मार्टिन ओजेडा ने एक गोल करने के अलावा एक गोल में मदद की.

मुरील ने ओजेडा की मदद से दूसरे मिनट में गोल करके ऑरलैंडो सिटी को बढ़त दिलाई, जो केवल तीन मिनट तक कायम रही. यानिक ब्राइट ने अपने 40वें मैच में अपना पहला गोल करके इंटर मियामी को बराबरी पर ला दिया.

ऑरलैंडो सिटी ने दूसरे हाफ के पांच मिनट बाद मुरील के आठवें गोल की मदद से 2-1 की बढ़त बना ली. ओजेडा ने 58वें मिनट में और मार्को पासालिक ने 88वें मिनट में बिना किसी मदद के गोल करके ऑरलैंडो सिटी की बड़ी जीत सुनिश्चित की.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X