Last Updated:
Fifa World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका, आइवरी कोस्ट और सेनेगल ने अफ्रीकी क्वालीफायर में जीतकर अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है.
साउथ अफ्रीकी फुटबॉल टीम
जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका, आइवरी कोस्ट और सेनेगल ने अफ्रीकी क्वालीफायर से अगले साल अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले फुटबॉल विश्व कप का टिकट कटा लिया है.
दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को रवांडा को 3-0 से हराकर अपने क्वालीफाइंग ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया. यह 2010 में विश्व कप की मेजबानी करने के बाद पहला अवसर होगा जबकि दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट में भाग लेगा.
दक्षिण अफ्रीका की जीत के कारण नाइजीरिया ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा और उसे प्लेऑफ के जरिए क्वालीफाई करना होगा, हालांकि उसने बेनिन को उसके घरेलू मैदान पर स्टार स्ट्राइकर विक्टर ओसिमेन की हैट्रिक के दम पर 4-0 से हराया था.
आइवरी कोस्ट ने कीनिया पर 3-0 की जीत के साथ स्वतः ही क्वालीफिकेशन हासिल कर लिया. सेनेगल ने मॉरिटानिया को 4-0 से हराकर लगातार तीसरी बार विश्व कप में प्रवेश किया.
About the Author
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें


