—Advertisement—

,

मुड़ीसेमर में रामनवमी को लेकर नई समिति का गठन

Author Picture
By Prem Chand Writer
Published On: March 14, 2026

—Advertisement—

मुड़ीसेमर में रामनवमी को लेकर नई समिति का गठन

सोनभद्र जनपद के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ीसेमर में आगामी रामनवमी पर्व के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार रात लगभग 8 बजे गांव में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों और सदस्यों की सहमति से पुरानी समिति को भंग कर नई रामनवमी सेवा समिति मुड़ीसेमर का गठन किया गया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें उपेंद्र कुमार को प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि प्रदीप कुमार उर्फ छोटू पासवान को समिति का अध्यक्ष बनाया गया। विवेक कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं ओम प्रकाश यादव को कोषाध्यक्ष और राजू पासवान को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

समिति में राधेश्याम पासवान को संरक्षक तथा अरुण कुमार को उप संरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा श्रवण कुमार को संचालक और विजय कुशवाहा को उपसंचालक की जिम्मेदारी दी गई है। चंदन मौर्य को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

झंडा व्यवस्था की जिम्मेदारी गोल्डन, मनीष, मुकेश, विजय, राजू और सोनू पासवान को सौंपी गई है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस वर्ष रामनवमी पर्व को पूरे उत्साह, भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाने का संकल्प लिया। साथ ही आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए सभी ग्रामीणों से सहयोग करने की अपील भी की गई।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X