राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओबरा में एनसीसी कैडेट्स ने किया बृहद वृक्षारोपण
सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
ओबरा/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के निर्माण के उद्देश्य से वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत सत्र 2026- 27 की थीम ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओबरा, सोनभद्र की राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई द्वारा रविवार को महाविद्यालय परिसर में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओबरा नगर पंचायत की अध्यक्षा चांदनी देवी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार द्वारा संयुक्त रूप से पौधरोपण कर किया गया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि चांदनी देवी ने कहा कि “वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की सबसे बड़ी धरोहर भी हैं। आज जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के दौर में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल भी करे।



एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया यह अभियान समाज के लिए प्रेरणादायक है तथा युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष पृथ्वी का अमूल्य प्राकृतिक संसाधन हैं तथा वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी एवं पर्यावरण प्रभारी प्रो० उपेंद्र कुमार के निर्देशन में किया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर जामुन आम, अमरूद, नींबू, मुसम्मी सागौन, शीशम इत्यादि फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली। कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश देते हुए सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण प्रोफ़ेसर सुभाष राम,डॉ संतोष कुमार सैनी,डॉ मीरा यादव,डॉ राजेश प्रसाद,डॉ विनोद बहादुर सिंह,डॉ आलोक यादव, डॉ विकास कुमार,डॉ विभा पाण्डेय, डॉ वैशाली शुक्ला,डॉ अंजलि मिश्रा,डॉ संघमित्रा,डॉ योगेंद्र लाल वर्मा एवं कर्मचारीगणो में राजेश्वर रंजन,धर्मेंद्र कुमार,अरुण कुमार,महेश पाण्डेय,अभिषेक सिंह,सैफुद्दीन,कुंदन कुमार,मनीष कुमार,सभासद अजीत कनौजिया सहित तमाम महाविद्यालयी छात्र-छात्राए उपस्थित रहे एवं उत्साहपूर्वक सहभागिता भी की।कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया।महाविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की बात कही।








